- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
शिकायतों का 7 दिन में करें निराकरणः निगमायुक्त
विभिन्न विषयों की ली समीक्षा बैठक
इंदौर. नगर निमग आयुक्त प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्प लाईन, मेयर हेल्प लाईन, इंदौर 311 एप की लंबित शिकायतो, बारिश के गड़ढों की जानकारी, जल जमाव के स्थानों की जानकारी, वर्षाकाल से संबंधित कार्य, राजस्व विभाग, पीएम स्वनिधि के साथ ही विभागीय महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता के कार्यो की सिटी बस ऑफिस स्थित सभागृह में समीक्षा बैठक ली गई. बैठक में समस्त अपर आयुक्त, समस्त उपायुक्त, समस्त अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, समस्त झोनल अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी व विभाग प्रमुख उपस्थित थे.
आयुक्त श्रीमती पाल ने सर्वप्रथम सीएम हेल्प लाईन, मेयर हेल्प लाईन व इंदौर 311 मोबाईल एप पर लंबित प्रकरणो की झोनवार समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान लंबित शिकायत किस लेवल पर पहुंच गई है और ऐसे कौन से विभाग है जहां पर लगातार शिकायतें आ रही है, उस संबंध में झोनल अधिकारियो से जानकारी ली गई.जलप्रदाय से संबंधित अधिक शिकायतें होने पर कार्यपालन यंत्री श्रीवास्तव को लंबित शिकायतों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिये गये. आयुक्त द्वारा समस्त झोनल अधिकारी को पीएचई से संबंधित शिकायते के निराकरण के संबंध में पीएचई विभाग में जाकर शिकायतों को नोट कराकर 7 दिन में निराकरण करने के निर्देश दिये गये. आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि जहां से लगातार शिकायते प्राप्त हो रही है, ऐसी समस्याओ का अध्ययन करे और आयडेंटीफाय कर समस्या का निपटान समय सीमा में करें.
आयुक्त ने समस्त झोनल अधिकारियो को निर्देशित किया कि नागरिकगण अपनी समस्या लेकर झोन कार्यालय पर आते है, तो उनकी समस्याओ का निपटान करना भी आपका दायित्व है, नागरिको की समस्या का निपटान समय सीमा में किया जावे ताकि नागरिकगण झोनल कार्यालय से संतुट होकर जाऐ। बारिश के गढढो की जानकारी व जल जमाव के स्थानो, स्ट्रॉम वॉटर लाईन के संबंध में भी समीक्षा करते हुए, समस्त झोनल अधिकारियो को अपने-अपने झोन क्षेत्रो में जल जमाव वाले क्षेत्रो व बारिश के दौरान हुए गडढो को समतल करने संबंध में कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.
भंवरकुआ व नवलखा चौराहे का चौड़ीकरण जल्द करेंपूर्ण
आयुक्त ने भंवरकुंआ व नवलखा चैराहे के चैडीकरण कार्य के संबंध में भी संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. आयुक्त द्वारा चैराहे के चैडीकरण में बाधक को संबंधित विभाग व अधिकारियो से समन्वय कर उपयुक्त स्थान का चयन कर अन्यंत्र स्थान पर शिफिटंग करने के भी निर्देश दिये गये. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा निगम की परिसम्पतियों का चिंहाकन कर अभिलेखो का संधारण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर को निर्देश दिये.


