- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
वाहन चोर गैंग बना रही थी डकैती की योजना
पलासिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, 11 मोटर सायकलें जप्त
इंदौर. पलासिया पुलिस ने वाहन चोरों की को पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया. आरोपियो से चोरी की 11 मोटर सायकलें जब्त की गई. आरोपियों ने और भी कई मोटर सायकिल चोरी करने की वारदातों को करना स्वीकार किया है.
पलासिया पुलिस को मुखबिस ने सूचना मिली थी कि सर्विस रोड के साइड में खाली मैदान पालीवाल नगर में 6-7 लोग मोटरसाईकिलों पर बैठकर पेट्रोल पम्प लूटने की चर्चा कर योजना बना रहे है. सूचना पर थाना प्रभारी पलासिया संजयसिंह बैस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की. पलासिया पुलिस की टीम ने आरोपी अरबाज उर्फ गोलू पिता करामत खान (23) निवासी शाजापुर, नवीन पिता रामचंद्र मरेथिया (25) निवासी शाजापुर, रोहित उर्फ गोलू पिता भवानीशंकर विश्वकर्मा (21) निवासी शाजापुर और सईद पिता याशीन शाह (26) निवासी शाजापुर को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनके साथी कपिल निवासी देवास, भूरा निवासी माधवपुर शाजापुर और अरुण निवासी देवास फरार हुए हैं. पुलिस ने आरोपी अरबाज से एक मोटरसाईकिल और छुरा, नवीन से बिना नम्बर की मोटरसाईकिल और लोहे की टामी व मिर्ची पाउडर का पैकेट, रोहित से बिना नम्बर की मोटरसाईकिल और छुरा तथा सईद से एक मोटरसाईकिल व दो लोहे की राड को जब्त किया.
आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो इन्होंने इंदौर और आसपास से अपने साथी कपिल, भूरिया सिसोदिया तथा अरूण कंजर के साथ मोटरसायकिल चोरी करना स्वीकार किया. आरोपियों से जब्त मोटरसायकिल भी चोरी की है. उनसे कुल 11 मोटरसायकिल बरामद की गई है, जो इन्होंने थाना विजयनगर, खरजराना, खुडैल, संयोगितागंज क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया. उन्होंने यह भी कबूल किया कि और भी चोरी की मोटरसायकिल इन्होंने बड़ी पोलाय शाजापुर, पीपलरवां जिला देवास तथा माधवपुर जिला शाजापुर में इनके साथियों के पास रखी है. आरोपियों का रिमांड लेकर अन्य मोटरसायकिल के संबंध में पूछताछ की जा रही है. आरोपियों ने बताया कि देवास तथा उज्जैन के रास्ते से ये लोग इंदौर बायपास में आकर मिलते थे, फिर ये लोग वारदात को अंजाम देते थे.


