- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
माफियाओं के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई: चौहान
मुख्यमंत्री ने स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से सीधा संवाद कर किया लाभ वितरण
इंदौर. मध्यप्रदेश में समग्र विकास की नींव रखने हेतु यह जरूरी है कि विकास की कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। इसी उद्देश्य को प्रत्यक्ष रूप देते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने इंदौर प्रवास के दौरान सांवेर विधानसभा क्षेत्र के निरंजनपुर में आयोजित किये गये स्वनिधि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ इंदौर के हितग्राहियों को प्रदान किया। इसी के साथ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य जिलों के नगरीय निकायों में पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों से भी सीधा संवाद किया।
स्वनिधि योजना अन्तर्गत मण्डला, बड़वानी, उमरिया, सतना एवं नीमच में उपस्थित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से वीसी के माध्यम से संवाद के दौरान बताया कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के कारण उन्होंने रोजगार खो दिया था। लेकिन प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना उन सभी के लिये वरदान सिद्ध हुई। जिस कारण आज वे सभी अपने खुद का व्यवसाय स्थापित कर सके हैं। हितग्राहियों ने बताया कि स्वनिधि योजना अन्तर्गत ऋण प्राप्त करने में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नगर निगम इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर को 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर 149 करोड़ 5 लाख रूपये सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैंक ऑफ इण्डिया के उप महाप्रबंधक को लक्ष्य अनुसार शत-प्रतिशत हितग्राहियों को ऋण वितरण करने के लिये पुरस्कृत भी किया।
निरंजनपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिर झुकाकर सांवेर की जनता को प्रणाम किया और उन्होंने कहा कि सांवेर क्षेत्र के हर ग्राम में नर्मदा नदी का पानी पहुंचाने का संकल्प हम हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट की माँग पर सांवेर क्षेत्र के नगरीय सीमा वार्ड क्रमांक 35 के तालावली चांदा स्थित मुख्य रोड पर रेलवे ओव्हर ब्रिज बनवाने का भी आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि इंदौर को देश का सबसे सुंदर और विकसित शहर बनाया जायेगा। यहां के सरकारी स्कूल में प्रदान की जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को भी निजी स्कूलों के स्तर के अनुरूप लाया जायेगा। इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए ट्रैफिक मास्टर प्लान भी बनाया जा रहा है। साथ ही केबल कार नेटवर्क भी जल्द ही स्थापित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत इंदौर के स्थानीय उत्पादों को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दिलाकर रोजगार के नये अवसरों का सृजन किया जायेगा।
इंदौर में बनेंगे हॉकर्स जोन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना में गरीबों को बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ी थी। इसीलिए केन्द्र सरकार ने स्वनिधि योजना के तहत बिना ब्याज के गरीबों को ऋण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। योजना अन्तर्गत लाभान्वित हो रहे इंदौर के किसी भी गरीब लघु व्यवसायी को परेशान नहीं होने दिया जायेगा। उनकी सुविधा हेतु शहर में हॉकर्स जोन बनाये जाएंगे। इसी तरह अन्य शहरों एवं प्रदेशों से आ रहे गरीबों को सस्ते मकान उपलब्ध कराने के लिये इंदौर में काम्पलेक्स बनाया जायेगा। इंदौर को झुग्गी मुक्त बनाने के लिये भी अभियान चलाया जायेगा।
माफियाओं के विरूद्ध चलाया जायेगा अभियान
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर तरह के अपराधियों, माफिया, मसल पावर का इस्तेमाल करने वालों के विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई निरन्तर की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह आश्वासन दिया कि पत्थरबाजों और मिलावटखोरों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिये आजीवन कारावास का कढ़ा कानून बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह भू-माफियाओं के कब्जे से जमीन छुड़ाकर जमीन का पट्टा गरीबों को दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गलत कार्य करने वालों के लिये मध्यप्रदेश सरकार वृज से ज्यादा कठोर रूख अपनाएगी।
ड्रग माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
शासन द्वारा ड्रग माफियाओं के विरोध चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर पुलिस द्वारा 70 किलो की एमडीएमए ड्रग जप्त कर ड्रग की अंतरराष्ट्रीय तस्करी को रोकने में अर्जित की गई.
सफलता के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बधाई देते हुए अभिनंदन किया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री गुरूप्रसाद पारासर और उनकी टीम द्वारा ड्रग माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्यवाही के लिए शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित भी किया l
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद श्री शंकर लालवानी, केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह (वर्चुअली) एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।


