- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
18 जून से शुरू हो सकता है सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सांसद शंकर लालवानी ने दौरा कर दी जानकारी
कोरोना के कारण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का काम बहुत तेजी से पूरा किया गया है और सब कुछ ठीक रहा तो अगले 18 जून से कुछ बेड के साथ ये अस्पताल शुरू हो जाएगा। सांसद लालवानी ने हॉस्पिटल का दौरा किया और बचा हुआ काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
रविवार को सांसद शंकर लालवानी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और यहां चल रहे काम की समीक्षा की। यहां सिविल वर्क लगभग पूरा कर लिया गया है और अब बेड समेत दूसरे चिकित्सा उपकरण लगाने का काम चल रहा है। कोरोना के कारण सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में लगी है और इसीलिए बहुत तेजी से ये काम पूरा किया गया है।
सांसद लालवानी ने बताया कि अस्पताल में दिन-रात काम चल रहा है और संभवत: 18 जून से इसे 68 बिस्तरों के साथ शुरू किया जा सकता है और इसके बाद जल्द ही पूरी क्षमता से यहां इलाज होगा। फिलहाल ऑक्सीजन लाइन को लेकर कुछ देरी हो रही है लेकिन राज्य सरकार और जिला प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की क्षमता करीब 450 बेड की है और कोरोना के कठिन समय में ये बेहद उपयोगी साबित होगा। लॉकडाउन के कारण काम की रफ्तार कुछ धीमी रही लेकिन इसे अब जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सांसद शंकर लालवानी के अलावा संभागायुक्त पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ ज्योति बिंदल, आईडीए के सीईओ विवेक क्षोत्रिय, डॉ भटनागर आदि अधिकारी उपस्थित थे।


