- Aafiya Sayed Shares BTS Clicks from the Sets of Prem Keetanu, Pens a Wholesome Note
- सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!
- Rupali Suri Serves Stunning Saree Inspiration in Vibrant Colours This Navratri
- Back to the start: batch of 2003 reunites after 23 years!
- स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा जागरूकता रोडशो संपन्न, 45 शहरों और कस्बों में करीब 5 लाख लोगों तक पहुंचा
सर्वे टीम अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें: कलेक्टर
एसडीएम, तहसीलदार और चिकित्सक थानावार जानकारी संकलित करने में करें सहयोग
इंदौर. कलेक्टर श्री मनीष सिंह की अध्यक्षता में आज रवीन्द्र नाट्य गृह में सर्वे टीम की बैठक आयोजित की गई, जिसमें रैपिड रिस्पोन्स टीम, एसडीएम, तहसीलदार, चिकित्सक, नर्स, आशा कार्यकर्ता आदि ने भाग लिया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार और चिकित्सक थानावार जानकारी संकलित करें। सर्वे टीम अपना दायित्व का गंभीरता से निर्वहन करें। सर्वे टीम सार्थक ऐप के जरिये होम कोरेन्टाइन मरीजों का नियमित फॉलोअप करें। सर्वे कार्य में आशा कार्यकर्ता और आँगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सर्वे का काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि अब ज्यादातर मरीज मध्यम वर्गीय और उच्च वर्गीय आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि गरीबों में अब रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक हो गयी है। अमीर और मध्यम वर्ग के लोग निजी अस्पताल में इलाज करवाना चाहते हैं। चोइथराम, बॉम्बे हॉस्पिटल, सीएचएल अपोलो हॉस्पिटल को मध्यम और अमीर वर्ग के लोग प्राथमिकता दे रहे हैं।
सरकारी अस्पतालों में भी कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस समय सबसे अच्छा काम सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में चल रहा है। सर्वे टीम को पीपीई किट दी जायेगी। हम सबको सावधान रहना है और सावधानीपूर्वक सर्वे काम करना है। हमें डबल मास्क तथा सेनेटाइजर का उपयोग करना है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही रेस्टॉरेंट और बसें भी शुरू किये जाएंगे। श्री रोहन सक्सेना ने सर्वे टीम को सार्थक ऐप का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा, श्री पवन कुमार जैन, श्री रोहन सक्सेना, श्री अभय बेड़ेकर, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गडरिया, डॉ. अमित मालाकर, सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार और नर्सेंस मौजूद थे।


