- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
तांत्रिक विधा से पैसा डबल करने का झांसा देकर करता था ठगी
शातिर तांत्रिक को एमजी रोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
इन्दौर। शातिर तांत्रिक लोगों को पैसा डबल करने का झांसा देता था। वह तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। एमजी रोड़ पुलिस लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस थाना एमजी रोड़ पर 26 अगस्त को राखी निवासी स्नेहलतागंज ने अपने भाई के साथ जाकर रिपोर्ट लिखवाई थी कि, आज से लगभग तीन माहपूर्व मेरे घर पर राजकुमार पिता हनुमंतसिंह राजपूत निवासी ग्राम बिसर, तह. बाड़ी जिला रायसेन, आया था। उसने हमे कहा कि मैं तांत्रिक विद्या करता हूं। मुझे सिद्धि प्राप्त है। कई लोगों के काम करवा दिये है।
ऐसा कहकर, मुझे व मेरी मां को भरोसे में लिया। उसने मेरे घर पर पूजा-पाठ किया और बोला कि मैं रकम एवं रूपयों को अपनी तांत्रिक विद्या से डबल कर देता हूं। हम उसके कहने में आ गये और मैंने घर में रखी नगदी 150000 रू. और एक सोने की चेन व एक चांदी की चेन जिसमें दुर्गा माता का सोने का पेंडल डला था, उसे दे दी। उसने मुझसे पूजन सामग्री के लिये 1100 रू. भी लिये तथा घर पर ही तंत्र विघा की। नगदी व रकम तथा मेरा आधार कार्ड लेकर चला गया।
बोलकर गया कि मैं तंत्र विधा से इसे डबल करके लाता हूं। तुम परिवार में किसी को बताना नहीं। यदि बताया तो मैं तांत्रिक विधा से तुम्हे व तुम्हारे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। उसकी बातों से डर के कारण हम लोगों ने किसी को नहीं बताया और उसके आने का इंतजार करते रहे। उसके नहीं आनें पर 21 अगस्त को अपने भाई धर्मेन्द्र को बताया, तो उसने अपने परिचितों को यह बात बताई। उनके द्वारा हिम्मत दिलाने पर, हमने आज आकर थाने पर रिपोर्ट की।
उक्त रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। उक्त प्रकरण पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बी.पी.एस. परिहार के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेन्द्र चतुर्वेदी की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा फरियादियों आदि से पूछताछ के आधार पर आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिये अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ठगी करने वाला तांत्रिक इन्दौर सरवटे बस स्टेण्ड पर खड़ा है।
उज्जैन ठगी करने के लिये जाने वाला है। उक्त सूचना पर तत्काल टीम को सरवटे बस स्टेण्ड भेजा गया। वहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर अपना नाम राजकुमार पिता हनुमंत सिंह निवासी ग्राम बिसर तह.बाड़ीजिला रायसेन बताया और उक्त ठगी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके गले में दुर्गा माताजी के सोने के पेंडल वाली चांदी की चेन भी मिलीं, जिसे उसने महिला की होना बताया।
उसकी जेब की तलाशी में फरियादिया का आधार कार्ड भी मिला जिसको जप्त किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने रायसेन जिले में भी लगभग 20-25 लोगों के साथ इस प्रकार की ठगी की वारदात को लोगों तांत्रिक विधा का डर दिखाकर, की है तथा बताया कि उसने सोने की चेन होशंगाबाद में बेची है तथा रूपयों से उसने अपनी उधारी चुका दी है, जिसकी बरामदगी के लिये शीघ्र ही टीमें रायसेन व होशंगाबाद रवाना की जा रही है।
सिंदूर की विशेष पोटली रहती है साथ
महिला ने यह भी बताया कि, उक्त ठगोरे तांत्रिक के पास एक विशेष प्रकार के सिंदूर की पोटली रहती है, जिसके कारण हमारे दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था तथा हमें चक्कर आते थे, तांत्रिक ने हमारे घर पर पांच दिन रूककर तांत्रिक विघा की लेकिन उस वक्त हमें कुछ सूझ समझ नहीं पड़ी और उसने हमारे साथ उक्त ठगी की। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अन्य वारदातों व उसके अन्य साथी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
टीम को किया पुरस्कृत
उक्त ठगोरे तांत्रिक को पकडऩे में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी एमजी रोड़ श्री राजेन्द्र चतुर्वेदी, उनि प्रहलादसिंह खण्डाते, सउनि सतेन्द्र सिंह जादौन, आर. 480 जवाहर सिंह जादौन, आर. 2454 सुरेश कुशवाह तथा आर. 3194 कमल सिंह यादव की महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय भूमिका रही। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।


