- When Childhood Dreams Meet the Global Stage: Manushi Chhillar’s Commonwealth Games Story
- In the summer of '99, two teams carried the hopes of a nation: sourav ganguly and anil kumble salute the golden arrows
- Home is where every unfinished story finds its ending , Main Vaapas Aaunga arrives on Netflix on August 7
- 05 reasons Tumbadchi Manjula should be on your weekend watchlist
- वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड बने वरुण धवन
महिला मित्रों पर खर्च करने के लिए बेचता था ब्राउन शुगर
इन्दौर। महिला मित्रों पर खर्च करने एक आरोपी ब्राउन शुगर बेचने लगा। क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के कई नवयुवा और विद्यार्थी भी नशे का शिकार हो रहे हैं।
क्राईम ब्रांच की टीम को मूखबिर से सूचना मिली थी कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेच रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने थाना बाणगंगा के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये एमआर-4 रोड ईस्सर एलाय के पास से एक संदेही व्यक्ति को पकड़ा। उसने अपना नाम गोलू उर्फ निर्मल पटेल पिता मुरारी लाल पटेल (22) निवासी ग्राम करोहन नाना खेड़ा बस स्टैंड के पास जिला उज्जैन का बताया।
पुलिस टीम द्वारा संदेही व्यक्ति गोलू पटेल की तलाशी ली गई जिसके कब्जे से ब्राउन शुगर जप्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। आरोपी गोलू उर्फ निर्मल ने पुलिस को बताया कि उसके पिताजी लोडिंग रिक्शा वाहन उज्जैन में चलाते हैं। कुछ दिनों तक गोलू भी अपने पिता के साथ लोडिंग रिक्शा चलाता था।
परंतु उससे आरोपी को आमदनी कम होती थी। चूंकि आरोपी गोलू उर्फ निर्मल को महिला मित्रों का बड़ा शौक है जिनके खर्चों के कारण उसे अधिक रुपयों की जरूरत होती थी। इसलिये उसने इंदौर में रहने वाले अपने मौसेरे भाई रवि उर्फ काला निवासी हरसिद्धि मंदिर के पीछे थाना पंढरीनाथ से संपंर्क किया।
आरोपी गोलू ने बताया कि उसका मौसेरा भाई रवि कॉफी समय से इंदौर व इसके आसपास के क्षेत्रों में नशे का कारोबार कर रहा था जिसने आरोपी गोलू को अपने साथ नशो के कारोबार में संलिप्त कर लिया था।
रवि उर्फ काला ने गोलू को काम पर रख लिया था व उसे पुडिय़ा ब्राउन शुगर की शहर मे बेचने के लिए देने लगा था जिसके एवज में गोलू को रोज के 700 रुपए मिलते थे। आरोपी ब्राउन शुगर की एक पुडिय़ा 500 रुपये मे बेचता था।
आरोपी गोलू ग्राहकों से संपर्क कर आरोपी शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर उन्हें डिलवरी देता था। आरोपी रवि थाना पंढरीनाथ का निगरानी बदमाश भी है व इस पर रा.सु.का. की कार्यवाही भी की जा चुकी है।
गोलू उर्फ निर्मल पटेल रोजाना सुबह 10 बजे अपने गाँव करोहन जिला उज्जैन से इंदौर आकर अपने मौसा रवि काला के घर से ब्राउन शुगर की पुडिय़ा लेकर दिन-भर बेच कर शाम को फिर अपने गाँव करोहन वापस चला जाता था। आरोपी रवि काला अभी फरार चल रहा है जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा ही है। ऐसे कृत्यों में लिप्त आरोपीगण नई युवा पीढ़ी की नशे के गर्त मे धकेल रहे हैं।
आरोपी गोलू उर्फ निर्मल पटेल का थाना पंढरीनाथ मे आपराधिक रिकार्ड भी है। आरोपी गोलू कोपकड़कर थाना गाणगंगा के सुपुर्द किया गया है जिसके विरूद्ध थाना बाणगंगा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। शहर एवं शहर के आसपास चल रही मादक पदार्थ की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये आरोपी अवैध मादक पदार्थ शहर मे बेचने के लिए कहॉ से लाते थे एवं अन्य किन किन जगहो पर बेचते थे इस संबंध विस्तृत पूछताछ जारी है।


