- When Childhood Dreams Meet the Global Stage: Manushi Chhillar’s Commonwealth Games Story
- In the summer of '99, two teams carried the hopes of a nation: sourav ganguly and anil kumble salute the golden arrows
- Home is where every unfinished story finds its ending , Main Vaapas Aaunga arrives on Netflix on August 7
- 05 reasons Tumbadchi Manjula should be on your weekend watchlist
- वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड बने वरुण धवन
युवती पर शंका थी तो बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फोटो अपलोड किए अश्लील कमेंट्स
इन्दौर। परिचित युवक युवती पर शंका करता था। इसलिए उसने युवती की फर्झी फेसबुक आईडी बनाई और परेशान करने लगा। वह उसके फोटो अपलोड कर अश्लील कमेंट्स भी करता था। वी केयर फार यू ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस थाना रावजी बाजार क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली युवती ने वी केयर फार यू में शिकायत की थी कि मैं लगभग 4 सालों से फेसबुक आई.डी. चलाती हूं। कुछ समय पूर्व मुझे ज्ञात हुआ कि मेरे नाम से कोई अज्ञात व्यक्ति फेसबुक आई.डी. चला रहा है और उक्त आई.डी. सेमेरे ही परिचित लोगों को मैसेज कर मेरे मोबाइल नंबर की मांग कर रहा है तथा उक्त फर्जी आई.डी. पर मेरे फोटो अपलोड कर अश्लील कमेंट कर रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर टीम व्ही केयर फॉर यू क्राईम ब्रॉच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नितिन पिता रामेश्वर सचान (33) निवासी द्वारकापुरी को पकड़कर, अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना रावजी बाजार के सुपूर्द किया। नितिन ने पूछताछ में बताया कि मैं इलेक्ट्रिक का काम करता हूं और आयुर्वेदिक दवाईयां बेचता हूं। युवती को मैं 7 सालों से जानता हूं। उससे मेरी अच्छी दोस्ती थी। पूर्व में अन्य लड़के से बातचीत करने के कारण हममें मतभेद हो गया था।
मुझे शंका थी कि उसके किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है, इसलिये मैंने फेसबुक पर फर्जी आई.डी. बनाकर यह जानने की कोशिश की थी कि, उसके किस अन्य लड़के से संबंध है और उसके फोटो भी अपलोड किये थे।


