- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
जम्मू से कन्याकुमारी तक के ज़ायके ‘एन एच 44 फ़ूड फेस्टिवल’ में
इंदौर. खाने के शौक़ीन लोगों के लिए नवरात्री के लम्बे उपवास के बाद रेडिसन ब्लू होटल, इंदौर एक बार फिर अपने अतिथियों के लिए स्वाद की सौगात लेकर आया है।
इस बार इंदौर वासियों के लिए रेडिसन ब्लू होटल, इंदौर देशभर के 7 राज्यों के स्वादिष्ट सर्वोत्तम व्यंजनों की खास पेशकश ‘एन एच 44 फ़ूड फेस्टिवल’ में करेगा। ‘एन एच 44 फ़ूड फेस्टिवल’ 19 अक्टूबर से 4 नवंबर 2018 तक रेडिसन ब्लू होटल, इंदौर के रेस्टोरेंट टीसीके यानी “द क्रिएटिव किचन” में आयोजित किया जा रहा है।
इस फ़ूड फेस्टिवल में निश्चित ही स्वादप्रेमी इंदौरियों को जम्मू से कन्याकुमारी तक के ज़ायके लुभायेंगे और वे लज्जतदार व्यंजनों की ऐसी श्रेणी से रूबरू होंगे, जिसका अनुभव उन्हें पहले कहीं नहीं मिला होगा।
एन एच 44 इंडिया का लोंगेस्ट नेशनल हाईवे है जो मध्य प्रदेश से हो कर जाता है l यह जम्मू-कश्मीर से आरम्भ होकर कन्याकुमारी में समाप्त होता है। एन एच 44 हाईवे के रस्ते में आने वाली 16 जगहों के जायकों का मज़ा अतिथियों को टीसीके में आयोजित इस ‘एन एच 44 फ़ूड फेस्टिवल’ में मिल सकेगा, इसलिए इस फ़ूड फेस्टिवल का नाम ‘एन एच 44 फ़ूड फेस्टिवल’ रखा गया हैl
इस अवसर पर होटल रेडिसन ब्लू इंदौर के जनरल मेनेजर राहुल जोशी ने कहा- ‘होटल रेडिसन ब्लू अक्सर फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन करता रहता है l पिछले फ़ूड फेस्टिवल ‘दिल्ली ज़ायका’ में दिल्ली के स्ट्रीट फ़ूड के ज़ायके का अनुभव शहर के लोगों ने काफ़ी पसंद किया था। इसी कड़ी में ‘एन एच 44 फ़ूड फेस्टिवल’ का आयोजन हो रहा हैं जिसे हमने 17 दिन के लिए रखा है ताकि शहरवासी इसे 3 वीकेंड्स तक एन्जॉय कर सकें।’
रेडिसन ब्लू के एग्जीक्यूटिव शेफ मुकुल ने बताया – ‘एन एच 44 फ़ूड फेस्टिवल’ के लिए होटल रेडिसन ब्लू बहुत उत्साहित है, इसके लिए लगभग सारी तैयारियां भी हो चुकी हैl फेस्टिवल में जम्मू से कन्याकुमारी तक के व्यंजनों का एक्सक्लूसिव मेन्यू तैयार किया गया है, जिसमें हमने हर जगह की ऑथेंटिक डिशेस बनाने की कोशिश की है अर्थात जहाँ की भी फेमस डिश बनाएँगे उसके मसाले और सामग्री वहीँ से मंगवाई गई है जिससे की हम अपने अतिथियों को उस जगह का प्रॉपर टेस्ट दे सकेंl यह मेन्यू इंदौर के लोगों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जो यहाँ के लोगों को बहुत पसंद आएगाl’
इस फेस्टिवल के दौरान द क्रिएटिव किचन में कई सारे क्वीजीन परोसे जायेंगे, जिनमें 7 राज्यों के स्वाद शामिल होंगे जैसे श्रीनगर के कबाब, जम्मू के कालड़ी कुलचा, लुधियाना के छोले भटूरे, जलंधर के पराठे और लस्सी, दिल्ली के मटन सीख कबाब रूमाली रोल, बेंगलुरू के मसाला, प्लैन, रवा डोसा, सागर के दाल बाफले और बाटी के अलावा हैदराबाद हाईवे से मटन कीमा, बोटी कबाब, तवा मग़ज़, नागपुर नाका से तर्री पोहे, उसल पाव, मिसल पाव, वड़ा पाव, तमिल नाडु के इडियप्पम एवं कन्याकुमारी के एग पुलुसु के साथ होम मेड स्पंजी अप्पम , इत्यादि डिशेज मेहमानों को स्वाद की अनूठी दुनिया की सैर करवाएंगी।


