- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
- Five Bollywood actor-filmmaker partnerships that became a genre of their own
- Mismatched S4 to The Revolutionaries, Rohit Saraf is Keeping the Ball Rolling this Year
मलेरिया, डेंगू और अन्य जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए बनाए दल
कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली
इंदौर. जिले में मलेरिया, डेंगू और अन्य जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिये व्यापक इंतजाम किये जा रहे है. घर-घर जाकर सर्वे, रोकथाम के प्रबंध करने तथा नागरिकों को बचाव के संबंध में जागरूक बनाने के लिये दल बनाये गये हैं. जिले में जिस तरह से कोरोना से निपटने के लिये समन्वित रूप से कारगर प्रयास किये गये थे, उसी तरह के समन्वित प्रयास उक्त बीमारियों से निपटने के लिये भी किये जा रहे हैं.
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा रवीन्द्र नाट्य गृह में ली गयी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में दी गई. बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित सभी अपर कलेक्टर, सभी एसडीओ, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर निगम के सभी झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर्स तथा पंचायत स्तर के कर्मचारी उपस्थित थे.
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुये निर्देश दिये कि सभी अधिकारी सजग होकर अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखें. डेंगू तथा मलेरिया के रोगी पाये जाने पर उनका शीघ्र उपचार प्रारंभ करवाएं. सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें कि वे मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिये सभी एहतियाती प्रबंध अपनाएं. सभी अधिकारी यह प्रयास करे कि अनावश्यक रूप से कहीं भी जल जमाव नहीं होने दें. जल जमाव वाले स्थान पर क्रूड आइल का छिड़काव करें. ग्रामीण तथा शहरी सभी क्षेत्रों में सघन रूप से मच्छर नाशक दवाईयाँ का छिड़काव अनिवार्य रूप से करें. ग्राम पंचायत तथा वार्ड स्तर पर सुक्ष्म कार्ययोजना बनाकर डेंगू तथा मलेरिया से बचाव के कार्य करें.
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि अधिकारी को कोविड नियंत्रण के लिये सजग रहें. टेस्टिंग का कार्य निरंतर जारी रखें. कोविड पॉजिटिव मरीज पाये जाने पर उन्हें अस्पताल में आवश्यक रूप से भर्ती करवायें. कॉटेक्ट की ट्रेसिंग करें. संबंधित मरीज के घर को कंटेनमेंट झोन बनाएं. श्री सिंह ने निर्देश दिये कि सभी लेब को हिदायत दे कि वे कोरोना टेस्ट कराने वाले सभी मरीजों का पता और फोन नंबर सहीं रूप से दर्ज करें. इस कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित लेब के विरूद्ध कार्रवाई की जाए. बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने डेंगू तथा मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव, उपचार आदि के संबंध में जानकारी दी.


