- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
महिला ड्राइवर द्वारा संचालित प्रदेश की पहली यात्री बस का संचालन हुआ प्रारंभ
महिला ड्राइवर रितु नरवाले और अर्चना कटारे ने थामा आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का स्टीयरिंग
इंदौर. अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड इंदौर द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलंबन तथा उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये आज से महिला ड्राइवरों द्वारा संचालित प्रदेश की पहली यात्री बस का संचालन शुरू किया गया। इस बस में प्रति दिन लगभग दो हजार महिलाएं सफर कर सकेंगी। इस पिंक बस में आज से आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का स्टीयरिंग महिला ड्राइवरों के हाथों में आ गया है। इस बस में परिचालक भी महिलाएं ही रहेंगी।
इस पिंक बस को आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर तथा नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दो महिला ड्राइवर रितु नरवाले और अर्चना कटारे को आई बस चलाने का एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पिछले दिनों महिला ड्राइवरों के साथ पिंक बस का ट्रायल रन भी सफलतापूर्वक किया गया। इसके बाद इन बसों का संचालन शुरू किया गया।
यह पिंक बसें सीसीटीवी कैमरे, ऑन बोर्ड यूनिट, सेंसर डोर के साथ महिला सशक्तिकरण संबंधी सुविचारों से सुसज्जित है। ये बसें महिला ड्राइवर के साथ प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक 5 फेरे (निरंजनपुर – राजीव गांधी – निरंजनपुर) लगाएंगी। (तत्पश्चात बस का संचालन महिला परिचालक के साथ रात्रि 10:15 तक किया जायेगा।) प्रतिदिन इन दो पिंक बसों में लगभग 2000 महिलाएं सफर कर सकेंगी। इन बसों में लक्ष्मी असवरा और पुष्पा चौहान परिचालक के रूप में कार्यरत हैं।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने शुभकामनाएं देते हुये कहा कि यह गर्व का विषय है कि प्रदेश में पहली बार महिला ड्राइवरों के साथ यात्री बसों का संचालन इंदौर से प्रारंभ हुआ है। एआईसीटीएसएल की प्राथमिकता में महिला आत्मनिर्भरता विषय सदैव से है। बीआरटीएस पर नियुक्त महिला टिकट इश्यूर हो अथवा शहर में पहली बार संचालित किए गए महिला ई रिक्शा संचालन की ट्रेनिंग और अब महिला ड्राइवर के साथ यात्री बस इसके बेहतर उदाहरण है। भविष्य में भी इस प्रकार के सशक्तिकरण की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य करने हेतु एआईसीटीएसएल प्रतिबद्ध है।


