- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
तेजाजी नगर पुलिस ने अवैध हथियारो की खरीद फरोख्त में करने वाले 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया
इंदौर. तेजाजी नगर पुलिस ने अवैध हथियारो की खरीद फरोख्त में करने वाले 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 9 देशी पिस्टल एवं 6 देशी कट्टे सहित 15 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए.
तेजाजी नगर पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति शिव रेसीडेन्सी कालोनी खंडवा रोड में अवैध हथियार कट्टे वगैरह बेचने आए हैं. सूचना पर टीम तत्काल मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी की. यहां चार बदमाशों कृपालसिंह पिता रामसिंह पंवार (50) निवासी गोमटगिरी, देवकरण पिता शिवनारायण मकवाना (30) निवासी ग्राम गढी, बंशीलाल पिता ईश्वरसिंह डांगी (37) निवासी ग्राम फली और कान्हा उर्फ कृष्णपाल पिता इन्दरसिंह पंवार (21) निवासी सोरसिंधा को पकड़ा.
इनकी तलाशी लेने पर चारों से 4 पिस्टल तथा 2 देशी कट्टे व 8 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए. आरोपियों से अवैध हथियार खरीदने बेचने के संबंध में पूछताछ की गई. इसमें पता चला कि आरोपी कृपाल सिंह व देवकरण व्दारा अवैध हथियारो को खरीदने बेचने का काम किया जाता हैं. बंशीलाल तथा कान्हा उर्फ कृष्णपाल , ने दोनों से देशी कट्टे पूर्व में खरीदे थे जो अब पिस्टल खरीदने के लिये आये थे, जो साथ में कट्टे भी रखे हुए थे.
दो आरोपियों को पकड़ा धार से
आरोपी कृपाल सिंह ने पूछताछ में बताया कि मैं आरोपी राजेन्द्रर एंव जीतू से अवैध हथियार लाकर बेचता था. आज पुनः पिस्टल बेचने के लिये आया था. कृपाल सिंह की सूचना पर राजेन्द्रर पिता बहादूर सिंह भाटिया (21) और जीतू सिंह पिता दिवान सिंह भाटिया (30) निवासी धार को ग्राम धाणी में दबिश देकर पकड़ा गया. आरोपी राजेन्द्रर से 5 पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस और जीतू से 4 कट्टे व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये. पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले अन्य साथियों आदि के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है.


