- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों का काटे चालान
इंदौर. शहर के यातायात को अवरुद्ध करते हुए नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों पर मंगलवार को यातायात पुलिस ने कार्रवाई की. इसके अंतर्गत 25 चार पहिया और 60 दो पहिया वाहनों के चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई.
शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर व सुगम बनाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है. इसी के तहत आज अति पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल पाटीदार के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष उपाध्याय एवं थाना प्रभारी यातायात दिलीप सिंह परिहार व उनकी टीम द्वारा शहर में अत्यधिक यातायात दबाव वाले मार्गो पर यातायात को अवरुद्ध कर बेतरतीब रूप से नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई.
इस दौरान टीम द्वारा 25 चार पहिया वाहन एवं 60 दोपहिया वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया गया. वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई हैं. इंदौर पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी. अतः आम जनता से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करें और असुविधाओं से बचें.


