- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
24 घंटे के अंदर मिले टेस्ट रिपोर्ट, मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिए निर्देश
अरविंदो कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण*
मुंबई, दिल्ली और इंदौर में संक्रमण का प्रारंभिक स्वरूप था एक समान, परंतु इंदौर में नियंत्रित हुई
इंदौर. गृह एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज इंदौर आये। उन्होंने यहां अरविंदो अस्पताल के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाररत मरीजों से आत्मीयता के साथ बात की, उनका हालचाल जाना, उनकी चिकित्सा की जानकारी ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उनका बेहतर से बेहतर इलाज किया जा रहा है और वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचेंगे।
कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. मिश्रा ने कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत सभी प्रोटोकॉल एवं आवश्यक मापदंडों का पालन किया। पीपीई किट पहनकर कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने इंदौर की स्वास्थ्य संबंधी समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम उन्होंने कोविड-19 से संबंधित सैम्पल टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि, सैम्पल प्राप्त से रिपोर्ट आने तक का सफ़र 24 घंटे में पूर्ण हो जाना चाहिए। टेस्ट रिपोर्ट समय सीमा में प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि टेस्ट रिपोर्ट देरी से प्राप्त होने की स्थिति में पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति में संक्रमण बढ़ने का खतरा बना रहता है। साथ ही इलाज प्रक्रिया भी मुश्किल हो जाती है। उन्होंने बताया कि समय पर टेस्ट रिजल्ट प्राप्त होने से मरीज की बीमारी गंभीर रूप नहीं ले पाती और व्यक्ति जल्द स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो पाता है।
अरविंदो अस्पताल स्थित कोविड- केयर सेंटर के निरीक्षण के पश्चात डॉ. मिश्रा ने जिले में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट भी उपस्थित थे। साथ ही इंदौर संभाग आयुक्त डॉ. पवन शर्मा, आईजी श्री विवेक शर्मा, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पॉल, जिला पंचायत सीईओ श्री रोहन सक्सेना, एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. ज्योति बिंदल अन्य अधिकारीगण एवं चिकित्सक उपस्थित थे।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मिश्रा ने इंदौर के नवीनतम आंकड़ों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि इंदौर का पॉजिटिविटी रेट कम हुआ है, जो लगभग 6.6 प्रतिशत तक आ गया है। साथ ही संक्रमण का वार्ड में फैलाव भी बहुत कम हो गया है। शहर में केवल एक वार्ड ऐसा है जहां 15 से ज्यादा एक्टिव प्रकरण हैं।
संपूर्ण जिले में एक्टिव प्रकरणों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। उन्होंने बताया कि करीब 125 लोग होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सेंपलिंग के संबंध में भी जानकारी ली। जिसके संबंध में संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि, जिले में करीब 1700 से 1900 टेस्ट किए जा रहे हैं। साथ ही 7 नई ट्रूनेट मशीन भी प्राप्त हुई हैं, जिसके कारण टेस्टिंग क्षमता और भी बढ़ जाएगी।
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रारंभ में दिल्ली-मुंबई एवं इंदौर के हालात एक जैसे ही थे। तीनों शहरों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा था। परंतु मध्य प्रदेश सरकार तथा इंदौर जिला प्रशासन ने कड़ी मेहनत से स्थिति संभाली और आज इंदौर में स्थिति नियंत्रित है। इंदौर में आज दिनांक को 80 प्रतिशत बेड खाली हैं।
इस दौरान ना केवल इंदौर बल्कि संपूर्ण राज्य ने कैपेसिटी बढ़ाने का कार्य भी किया और आज 2 हजार 574 सक्रिय प्रकरणों के विरुद्ध 20 हजार बेड की क्षमता प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त आईसीयू वार्ड, वेंटिलेटर, पीपीई किट, दवा आदि सभी की समुचित मात्रा में उपलब्धता है। कोविड-19 संक्रमित सभी व्यक्तियों का इलाज भी नि:शुल्क रूप से कराया जा रहा है। इन सभी प्रयासों का परिणाम है कि, आज इंदौर का रिकवरी प्रतिशत 74 तक पहुंच गया है। इन संपूर्ण तैयारियों के लिए शासन, प्रशासन तथा शहर वासी बधाई के पात्र हैं।
अनलॉक के बाद भी अपराध में आई है कमी
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा में इंदौर में कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की। समीक्षा के दौरान आईजी श्री विवेक शर्मा ने बताया कि, एक जून से अनलॉक के बाद हर तरह के अपराधों में कमी आई है। जिसका श्रेय पहले से की गई तैयारियों को जाता है। उन्होंने बताया कि अनलॉक के बाद से करीब 960 स्थाई वारंटी को गिरफ्त में लिया है। साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत भी रिकॉर्ड कार्यवाही की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में अवैध हथियारों को पकड़ा गया है। चाकूबाजी की घटनाओं के साथ मोबाइल चोरी, चैन खीचने आदि में भी त्वरित कार्यवाही कर संबंधित को गिरफ्तार किया गया है।


