- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
जिले को मिलेंगी दो और एंडोस्कोपी मशीन
संभागायुक्त डॉ शर्मा ने की जिले में म्यूकर माइकोसिस की वर्तमान स्थिति की समीक्षा
इंदौर. संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर जिले में म्यूकर माइकोसिस अर्थात ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की.
समीक्षा बैठक में एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित ने बताया कि वर्तमान में जिले में 164 मरीज ब्लैक फंगस से ग्रसित है. इनमें से 156 मरीजों का एमवाय अस्पताल में पृथक से बनाए गए वार्ड में भर्ती किया गया है तथा 8 ऐसे मरीज जो नॉन कोविड(जिनकी कोरोना संक्रमण की हिस्ट्री नहीं पाई गई है) पाए गए थे उन्हें दूसरे अस्पताल में रखा गया है.
संभागायुक्त डॉ शर्मा ने डीन डॉ दीक्षित को ब्लैक फंगस से पीड़ित 8 नॉन कोविड मरीजों कि कोविड हिस्ट्री ट्रेस करने के लिए एंटीबॉडी टेस्ट कराने के निर्देश दिए. एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ पीएस ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में बनाए गए वार्ड में वर्तमान में 175 बेड उपलब्ध है जिन्हें आवश्यकता अनुरूप बढ़ाकर 200 तक किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों के लिए एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन भी अभी उपलब्ध है. डीन डॉ. दीक्षित ने बताया कि ब्लैक फंगस से ग्रसित मरीजों की जल्द से जल्द पहचान करने के लिए दो नवीन एंडोस्कोपी की मशीनें खरीदी जा रही हैं, जो जिले को शनिवार को प्राप्त हो जाएंगी. उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस से इनफेक्टेड 76 मरीजों की एंडोस्कोपिक सर्जरी एवं 48 मरीजों के अन्य सर्जिकल ऑपरेशन अभी तक संपन्न किए जा चुके है.


