- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में मॉल की तीसरी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, दो दिन पहले पति की हुई थी मौत
इंदौर. शुक्रवार को शहर में एक दर्दनाक वाकया हुआ. विजय नगर स्थित सी-21 मॉल की तीसरी मंजिल से एक युवती ने दोपहर छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. घटना के बाद माल में हड़कंप मच गया. युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.
घटना दोपहर 12 बजे के लगभग की है. युवती सानिया ने यहां तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. इस दौरान उसे कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह कूदने में सफल हो गई. घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया. उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत स्थित बनी हुई है.
पुलिस के अनुसार युवती हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है. उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है. 15 दिन पहले ही उज्जैन के गीता कॉलोनी निवासी नगर निगम के 30 साल के ठेकेदार निवासी शुभम खंडेलवाल से शादी हुई थी. दो दिन पहले ही शुभम की सड़क हादसे में मौत हो गई थी.
इस हादसे से युवती बिखर गई थी. युवती के पास से जो नोट मिला है उसमें भी लिखा है कि मेरा भी पति के साथ ही अंतिम संस्कार कर दिया जाए. पुलिस को युवती के बैग में उसके पिता का नंबर मिला था, जिसके बाद उन्हें संपर्क कर अस्पताल बुलाया गया.
एयरपोर्ट से जूस पीने को बोलकर निकली
बताते हैं कि पति की मौत के बाद युवती के पिता उज्जैन आए थे और अपने साथ बेटी को फरीदाबाद लेकर जाने वाले थे. वे उज्जैन से लौटकर इंदौर में सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में एक होटल में रुके थे. उनकी दोपहर में फ्लाइट थी. इसलिए दोनों सुबह एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे. यहां बेटी ने जूस पीकर आने का कहा. यहां से निकलकर वह सीधे मॉल पहुंची और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. पुलिस ने जब पिता को कॉल किया तो वे एयरपोर्ट पर ही थे.
कुछ ही सेकंड में लगा दी छलांग
मॉल कर्मचारी के अनुसार 12 बजे के आसपास का घटनाक्रम है. सभी अपने-अपने काम में लगे हुए थे. तभी अचानक चिल्लाने की आवाज आई. हमने देखा तो एक लड़की तीसरी मंजिल पर खड़ी होकर छलांग लगाने की कोशिश में थी. हम सबने उसे शोर मचाकर रोकने की कोशिश की. उसे बचाने दो लोग ऊपर से भागे, लेकिन बमुश्किल उसने 40 सेकंड में छलांग लगा दी. उसे उठाकर तत्काल ऑटो से अस्पताल पहुंचाया. उसके सिर और पैर में चोट आई है. पुलिस के साथ उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया था.


