- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दिया एवं बाती का वितरण हुआ, 5 अगस्त को होगी दीपों की रोशनी
इंदौर।हम सभी बंधुओं के लिए बड़े गौरव का विषय है कि सैकड़ों वर्षों के लम्बे संघर्ष, असंख्य बलिदानों तथा वर्षों तक चले संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि के ऐतिहासिक मंदिर निर्माण का शुभारंभ 5 अगस्त को अयोध्या में हो रहा है।
इसके पूर्व आज 4 अगस्त को इंदौर में लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी ने राजवाड़ा पर प्रातः 9:00 बजे दिया एवं बाती का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने इंदौर की जनता से आवाहन किया कि 5 अगस्त को वे अपने अपने घरों पर दीपों की रोशनी करें एवं भजन कीर्तन कर श्री राम स्तुति करें सुंदरकांड का पाठ करें।
उपरोक्त जानकारी देते हुए शंकर लालवानी एवं संस्था आहृवान के पवन शर्मा ने बताया कि इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाये ऐसा यह शुभ प्रसंग है। हम सभी समाज जन इस अवसर की प्रतीक्षा कई दशकों से कर रहे थे। पूज्य संतों के नेतृत्व में गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने जो आह्वान इस अवसर पर किया है उसे हम सभी ने मिलकर पूर्ण करना है।
इस शुभ अवसर को चिर स्मरणीय बनाने के लिये समस्त समाज बंधुओं से आग्रह है कि सभी बन्धु अपने अपने घरों पर दीप जलाएं। श्रीराम स्तुति, श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।कोरोना महामारी के चलते शारीरिक दूरी तथा सावधानियों का पालन करते हुए यह आयोजन प्रत्येक घर, मुहल्ले मैं किया जाना चाहिए। प्रोग्राम में मुख्य रूप से रितेश पाटनी,विट्ठल गुप्ता,नरेश ओचानी, विनोद खत्री,चंचल शर्मा आदि उपस्थित थे।


