- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
प्रदेश की पहचान माफ़िया से नहीं होगी – मुख्यमंत्री कमलनाथ
राउ में 900 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की पहचान माफिया से नही होगी, हम प्रदेश की पहचान बदलेंगे। हमारी पहचान जनता और नौजवानो के उज्जवल भविष्य से बदलेगी। आज जिन कार्यों का शिलान्यास हुआ है, इससे यहां की आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी और आर्थिक विकास होगा। प्रदेश में 70 प्रतिशत लोग कृषि से जुड़े है, जो किराने की दुकानें भी चलाते है।
इन दुकानों से दिल्ली और बाम्बे के लोग नही खरीदते है। इन सब का व्यवसाय स्थानीय लोगों और किसानों से जुड़ा है। जब किसान की क्रय शक्ति नही बढ़ेगी, तो आर्थिक विकास रुक जाएगा। प्रदेश के किसानों का ऋण माफ हुआ है, जिससे किसानों की क्रय शक्ति बढ़ी है। क्योकि कृषि क्षेत्र भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ाता है। प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाने की दिशा में बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री श्री नाथ शुक्रवार को राऊ के गुरुदेव मैदान में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के कार्यक्रम में किसानों और राऊ की जनता व नौजवानों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बटन दबाकर 900 करोड़ रुपए की लागत से बने व बनने वाले कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने मंच से जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत कई किसानों को ऋणमुक्ति प्रमाण पत्र और 2 किसानों को डीबीटी योजनांतर्गत अनुदान पर ट्रेक्टर की चॉबी सौपी।
नौजवानो की सोच और नजरिया अलग है
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अपने संबोधन में प्रदेश के नौजवानों से कहा कि उनकी सोच और नजरिया अलग है। उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाकर उनकी बेरोजगारी दूर की जाएगी। क्योंकि उनके हाथों को काम करने की तड़प है। उनके हाथों को मजबूत करेंगे।
साथ ही मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि प्रदेश में माफिया के विरुद्ध अभियान निरंतर चलता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि इंदौर में मेट्रों का काम बड़ी तेज गति से चलेगा। यह निवेश का बड़ा माध्यम है। इस प्रोजेक्ट से यहां के युवाओं और अन्य नागरिकों को काम भी मिलेगा। यहां आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से आर्थिक विकास की संभावनाएं भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने खेती किसान पर आधारित शुभलाभ खेत कुंडली एप्प का भी शुभारंभ किया।
इंदौर अगले 50 वर्ष में कैसा होगा, छः माह में बता दिया
उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा की आने वाले 50 वर्षों में इंदौर शहर कैसा होगा, यह मात्र 6 माह में बता दिया। यहां मेट्रो ट्रेन का निर्माण कार्य मात्र 6 माह की सरकार ने प्रारंभ करके दिखा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम जो टीवी पर देखते थे आईफा अवार्ड अब वो हमारी आंखों के सामने होगा, जिससे हमारे शहर के विकास की नई परिभाषा बनेगी।
उच्च शिक्षा मंत्री ने राऊ परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के विकास के लिए आज 857 करोड़ रुपए के भूमिपूजन, 50 करोड़ रुपए की लागत से बने कार्यों का लोकार्पण और 451 करोड़ रुपए की आने वाली योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। श्री पटवारी ने आज 900 करोड़ की लागत से बने और बनने वाले कार्य राऊ परिवार को समर्पित किए।
गृह मंत्री ने फसल ऋण माफ होने की दी बधाई व शुभकामनाएं
प्रदेश के गृहमंत्री श्री बाला बच्चन ने अपने संबोधन में जनता को फसल ऋण माफ होने की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो भी किसान चाहे वो सहकारिता, ग्रामीण बैंक या राष्ट्रीकृत बैंक से फसल ऋण लिया है, सबका ऋण माफ होगा। इतना ही नही सरकार ने बिजली के बिल हाफ किए है, कन्यादान योजना में राशि बढ़ाई है और ग्राम पंचायतों व गांवों के लिए मुख्यमंत्री मदद योजना प्रारंभ कर 25-25 हजार रूपए के गांवों में बर्तन भी वितरण किए जा रहे है। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री और कृषि उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री सचिन यादव ने भी संबोधित किया।
राऊ के 2379 किसानों का साढ़े 17 करोड़ रूपए का ऋण माफ
इंदौर जिले के रंगवासा में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जय किसान फसल ऋण माफी योजना के दूसरे चरण में इंदौर तहसील क्षेत्र के 2379 किसानों को साढ़े 17 करोड़ रूपए की ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए। दूसरे चरण में इंदौर जिले के कुल 11 हजार 767 कृषकों की 88 करोड़ 54 लाख रूपए का ऋण माफ किया गया। दूसरे चरण में सांवेर तहसील के 2455 किसानों के 18 करोड़ 7 लाख रूपए तथा देपालपुर क्षेत्र के 4 हजार 777 किसानों के 34 करोड़ 61 लाख रूपए का ऋण माफ किया गया। योजना के प्रथम चरण में इंदौर जिले के 23 हजार 553 किसानों का 122 करोड़ रूपए का तथा इंदौर तहसील के 3858 किसानों का 18 करोड़ 58 लाख रूपए का ऋण माफ किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इन योजनाओं में संबल योजना की जनकल्याण नया सवेरा के तहत श्रीमती कमला पति स्व. श्रीकृष्ण भीलवाडा एवं आशाबाई स्व. मनोहरलाल को 2-2 लाख रूपए, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत श्रीमती विमलाबाई पति सीताराम को 2.5 लाख रूपए, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत विक्रम पिता श्यामलाल वर्मा को 10 लाख रूपए ऋण राशि तथा कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इसके अलावा लाडली लक्ष्मीर योजना के अंतर्गत मीनाक्षी, आश्वी को 1 लाख 18 हजार रूपए के एनएससी पत्र वितरित किए।
इंदौर प्रीमियर को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा जय किसान ऋण माफी योजना में बाबूसिंह अमरसिंह पटेल को 85 हजार 591, प्रहलाद हरिराम मंडले को 95 हजार 939, घनश्याम जगन्नाथ चौधरी को 89 हजार 594, रामरतन कालू जी शुल्का को 55 हजार 499, रामचरण रामनाथ को 99 हजार 247, चिंतामण बद्रीलाल को 96 हजार 072, रमेश घूलचंद को 96 हजार 864, दयाराम सरदार को 67 हजार 199, लोकेश सत्यनारायण को 98 हजार 712, जगदीश धन्नालाल दूधिया को 99 हजार 746, नरेंद्र शंकरलाल वर्मा को 62 हजार 002, बद्रीलाल सिद्धनाथ को 74 हजार 739, ज्ञानसिंह परमानंद को 79 हजार 536, राजेंद्र बाबूलाल को 58 हजार 601 एवं शोभाराम अंबाराम को 88 हजार 246 राशि के फसल ऋण माफी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
900 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री नाथ ने लगभग 900 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का शुभारंभ भी किया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित हितग्राही मूलक योजनाएं भी शामिल हैं। नगर पालिक नगम इंदौर की प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासीय इकाईयों के निर्माण कार्य के लिए ग्राम सिंदौड़ा, रंगवासा व लिंबोदी में 745.27 करोड़, रंगवासा में नवीन बहुउत्पाद औद्यौगिक क्षेत्र के विकास के लिए 39.62 करोड़ लागत मूल्य के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण अंतर्गत राऊ विधानसभा क्षेत्र में अस्थिबाधितार्थ उमावि, दृष्टि एवं श्रवण बधितार्थ विद्यालय भवन निर्माण तथा राजकीय प्रौढ़ मूक बधिर प्रशिक्षण गृह भवन निर्माण के लिए 6.67-6.67 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया।
लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सोनवाय रंगवासा क्षेत्र में 354.54 लाख का सोनवाय से रंगवासा मार्ग, 1333.71 लाख का हवा बंगला केट राऊ रोड़ का 2 लेन से 4 लेन में नवीनीकरण का उन्नयन कार्य, 263.03 लाख का श्रीराम तलावली से सिंदौड़ा मार्ग, 164.38 लाख का ग्राम नरलाय बायपास मार्ग निर्माण, 196.62 लाख का ग्राम रंगवासा बायपास मार्ग निर्माण, 572.38 लाख का कस्तूरबा ग्राम रालामंडल तिल्लौर खुर्द मार्ग, 334.98 लाख का मिर्जापुर-तिल्लौर खुर्द मार्ग, 188.42 लाख का लिंबोदी-नायतामुंडला बायपास मार्ग, 347.52 लाख का राजेंद्र-केंट मार्ग, 791.27 लाख का केवडेश्वर-तिल्लौर खुर्द मार्ग, 3.50 लाख का असरावद खुर्द-लोहार पिपल्या मार्ग, 77.70 लाख का असरावद बुजुर्ग-अंबामोलिया मार्ग एवं 99.80 लाख का मोरूद-नेहरूवन मार्ग का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री नाथ द्वारा इंदौर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत 11.33 करोड़ का नायता मुंडला बस टर्मिनल का निर्माण का शुभारंभ भी किया। इसी प्रकार देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में 900 लाख का आईईटी परिसर में 100 कमरों के छात्रावास भवन एवं 738 लाख का ग्रनथालय भवन के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। राऊ में 773.74 लाख का विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा 496.57 लाख लागत मूल्य का मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के 33/11 व्ही जीआईएस उपकेंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने रंगवासा, सिदौंड़ा, नावदापंथ, सिंहासा, श्रीरामतलावली एवं नरलाय में 445.9 लाख के रूरबन मिशन के अंतर्गत जल प्रदाय कार्य की शुरूआत भी की। राऊ नगर परिषद के अंतर्गत 191 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बीजलपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास भवन में 138 लाख का उन्नयन कार्य, संजय नगर निहापुर मुंडी, बिलावली, भावना नगर में आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण के लिए 78 लाख का तथा जनपद पंचायत इंदौर के अंतर्गत घुडिया, मुहाडी एवं बेरछा में 10-10 लाख के सामुदायक भवन निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक श्री विशाल पटेल, श्री कुणाल चौधरी, श्रीमती शोभा ओझा, श्री नरेन्द्र सलूजा, श्री विनय बाकलीवाल, श्री प्रमोद टंडन, श्री सदाशिव यादव, श्री कृपाशंकर शुक्ला एवं अन्य गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


