- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
युवक मुंहबोली बहन के साथ युवक ने खाया जहर, मौत
इंदौर. मालवीय नगर में रहने वाले युवक और उसकी मुंहबोली बहन ने रविवार रात को जहर खा लिया. दोनों को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई. दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं. युवती आठ साल से युवक को राखी बांध रही थी. जहर खाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है.
विजयनगर पुलिस के अनुसार एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी कि मालवीय नगर में रहने वाली 19 साल की कृतिका पुत्री शैलेंद्र गर्ग और सौरभ पुत्र कल्याण चांदना ने जहर खा लिया है. यहां इलाज के दौरात रात में कृतिका की मौत हो गई, जबकि सुबह सौरभ ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि दोनों का मोबाइल जब्त कर लिए हैं. परिवार के बयान पर आगे की कारवाई की जाएगी.
वहीं परिजनों ने बताया कि खाना खाने के बाद दोनों टहलने निकले थे. इसके बाद जब वे लौटे तो अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई. पहले कृतिका को फिर सौरभ को अस्पताल पहुंचाया गया. दोनों के परिवार ने बताया कि वह कई सालों से भाई-बहन के रिश्ते में है. सौरभ के दो और भाई हैं. उसकी बहन नहीं है, इसलिए कृतिका और उसकी तीन अन्य बहनें उन्हें राखी बांधती थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


