- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जनजातीय महासम्मेलन में जाने वाले युवाओं की मेहमानों की तरह की जायेगी आवभगत
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तैयारियों की समीक्षा की
इंदौर। आगामी 15 नवम्बर को आयोजित होने वाले जनजातीय महासम्मेलन के लिये इंदौर जिले में भी व्यापक तैयारियां की जा रही है। यह महासम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के जम्बुरी मैदान में होगा। महासम्मेलन में इंदौर सहित आस-पास के जिलों से जाने वाले युवाओं की इंदौर में महमानों की तरह आवभगत की जायेगी। उनके ठहरने, चाय, नाश्ता एवं भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही है। इस महासम्मेलन के लिये की जा रही तैयारियों की आज इंदौर में जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने समीक्षा की। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से मौजूद थे।
इंदौर के रेसीडेंसी में इस संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह, आईजी हरिनारायणचारी मिश्र, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय तथा महेन्द्र हार्डिया, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मौघे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता तथा राजेश सोनकर, जिला पंचायत की प्रधान सुश्री कविता पाटीदार, मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तैयारियों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे की महासम्मेलन के प्रतिभागियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सम्मेलन में जाने वाले युवाओं की व्यवस्था के लिये प्रत्येक बस पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया जाये। समन्वय के लिये कंट्रोल रूम बनाया जाये। उन्होंने कहा कि जो लोग इस महासम्मेलन में भाग लेने के लिये भोपाल नहीं जा पा रहे है, उनके लिये स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम के प्रसारण के लिये एलईडी लगाई जाये।
बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि यह जनजातीय समाज के गौरव का महासम्मेलन है। इस महासम्मेलन की तैयारी भी इसके गौरव के अनुरूप की जाये। महासम्मेलन में जाने वाले युवाओं के लिये स्वादिष्ट और ताजे भोजन की व्यवस्था की जाये। मौसम को देखते हुये उनके रूकने के स्थान पर रजाई, गादी, कम्बल आदि के पर्याप्त इंतजाम रखे जाये। पर्याप्त संख्या में शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था रखी जाये।
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इस महासम्मेलन में इंदौर से दो हजार युवा शामिल होंगे। इसी तरह खरगोन जिले से आठ हजार युवा 14 नवम्बर को इंदौर पहुंच जायेंगे। इनके ठहरने के लिये पर्याप्त इंतजाम किये गये है। इनके लिये 14 नवम्बर की रात्रि तथा अगले दिन के लिये भोजन और चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की जा रही है। इंदौर से लगभग 70 बसे दो हजार युवाओं को लेकर जायेंगी। इसके लिये प्रत्येक बस पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये है। युवाओं के ठहरने के स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिये जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभार दिया गया है। ठहरने के स्थान पर साफ-सफाई एवं पेयजल आदि की व्यवस्था भी रहेगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।


