- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
अस्पतालों में नहीं होने देंगे ऑक्सीजन की कमी
भाजपा कार्यालय पर कोर ग्रुप की बैठक संपन्न
इंदौर. कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोरोना संक्रमित मरीजों की समुचित व्यवस्था के संदर्भ में आज भाजपा कार्यालय पर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई. बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा सहित अन्य अपेक्षित वरिष्ठजन उपस्थित थे.
बैठक पश्चात कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान का यह संक्रमण काल, पूर्व की अपेक्षा ज्यादा नुकसान देने वाला और घातक है. इन हालातों में हम आमजन से अपील कर रहे हैं कि वे बेवजह घर से नहीं निकले, किसी कारण या कार्यवश निकलना भी पड़े तो मास्क अवश्य लगाएं. इस महामारी से बचने के लिए मास्क सबसे उपयोगी सिद्ध हो रहा है.
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश की जनता और कोविड संक्रमित मरीजों की संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। सभी अस्पतालों में मरीजों के लिए आक्सीजन, रेमेडीशिविर इंजेक्शन और उचित इलाज चिकित्सकों की उपस्थिति में दिया जा रहा है. आपने शहर की जनता से आग्रह किया है कि सभी इस महामारी संक्रमण से बचने- बचाने के लिए एक-दूसरे का सहयोग करें. इस महामारी को हल्के में ना लें, और आमजन के सहयोग में पीछे ना हटें.
सभी लोग जुटे हैं मैदान में
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि हम सभी लोग लगातार मैदान में जुटे हुए हैं. अस्पतालो में पहुंचकर समुचित व्यवस्थाओं को भी देख रहे हैं. अब से हम लोग प्रतिदिन फील्ड के साथ कार्यालय में भी बैठेंगे और कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीजों की उचित व्यवस्था में कमी नहीं होने देंगे. वर्तमान में प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन के साथ हमारे सभी जनप्रतिनिधि किसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दे रहे हैं. जिन मरीजों को इंजेक्शन की आवश्यकता है उसकी पूर्ति भी जिला प्रशासन के द्वारा समय पर की जा रही है.
ऑक्सीजन उत्पादन को देखा
उन्होंने बताया कि हमने टी चोइथराम हॉस्पिटल जाकर ऑक्सीजन उत्पादन को देखा और उससे संबंधित चर्चा भी की. साथ ही हम शहर के बड़े अस्पतालों के प्रबंधन समूह से आग्रह कर रहे हैं कि आप हमारे और अपने सहयोग से ऑक्सीजन उत्पादन की व्यवस्था के लिए प्लांट या मशीनें प्रारंभ करें, ऐसा आग्रह अस्पताल प्रबंधन से किया गया. उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए हम शीघ्र ही ऐसे नए व उचित प्रयत्न करेंगे.


