- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
36 हजार अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ तीन गिरफ्तार
चंदन नगर पुलिस ने पकड़ा
इंदौर. चंदन नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से लगभग 36,000 अल्प्राजोलम टेबलेट कीमती करीब साढ़े तीन लाख की जब्त की गई है.
थाना प्रभारी चन्दन नगर योगेश सिंह तोमर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिरपुर तालाब की पाल दरगाह के सामने मेन रोड पर बड़ी तादाद में नशे की अल्प्राजोलम टेबलेट की डिलिवरी देने के लिए तीन व्यक्ति खड़े हैं. सूचना पर त्वरित पुलिस टीम बताये गये स्थान पर पहुंची.
तीनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, उन्हें रोका गया. उनकी तलाशी ली गई को सफेद कलर के तीन प्लाष्टिक के झोले मिले जिन्हें चैक करने पर झोलों में भारी मात्रा में अल्प्राजोलम टेबलेट भरी पाई गईं. टेबलेटस की गिनती करने पर करीब 36,000 अल्प्राजोलम की टेबलेटस पाई गईं. नशे के कारोबार में उक्त टेबलेट्स की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रूपये है.
तीनों व्यक्तियों ने अपने नाम वाजिद पिता सादीक शेख (26) निवासी खजूरी बाजार, लक्ष्मीनारायण पिता कालूराम पाल (48) निवासी ग्राम पुरापोसल थाना केंट गुना हाल गणेश नगर गुना व जितेन्द्र पिता नारायण किरार (50) निवासी ग्वालियर बताया.
तीनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए टेबलेटस को जब्त कर उन्हें गिरफतार कर लिया गया आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर अल्प्राजोलम टेबलेटस के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
आरोपी वाजिद के विरूद्ध थाना सदर बाजार, जूनी इन्दौर व अन्य थानों में झगडा, मारपीट व चोरी के 8 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध होना पाये गये हैं. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भारी मात्रा में अल्प्राजोलम पकडने वाली टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है.


