- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
इंदौर में तीन और लोगों की मौत
इंदौर. शहर में कोरोना का कहर जारी है. शनिवार तड़के तीन और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही मौत का कुल आंकड़ा 30 पहुंच गया. वहीं शुक्रवार देर रात 14 नए और मामले मिले जिससे कुल संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 249 पहुंच गया.
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत चार लोगों ने दम तोड़ा था. इस तरह पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. शहर में कोरोना से अब तक 30 लोगों की मृत्यु हुई है. एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन के बुलेटिन के अनुसार शनिवार तड़के जिन तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई उनमें गोमतीनगर निवासी 52 साल का पुरुष, ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी 66 साल का बुजुर्ग और जवाहर मार्ग निवासी 75 साल की वृद्धा शामिल है.
इसके साथ ही शहर में मौतों का आंकड़ा 30 हो गया है और कुल संक्रमितों की संख्या 249 पहुंच गई है. हालांकि इसके बीच राहत भरी खबर ही है कि इनमें से 29 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. सीएचएमओ प्रवीण जडिय़ा के अनुसार 27 क्वारंटाइन सेंटर है. इनमें एक हजार से ऊपर लोग क्वारंटाइन है. अधिकांश मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. हम 14 दिनों होने का इंतजार कर रहे है. इनकी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें छुट्टी दी जाएगी.
कर्मचारियों पर हमला करने वाला निकला संक्रमित
इंदौर मेें शासकीय कर्मचारियों पर हमले के मामले में रासुका में जबलपुर जेल भेजे गए चार आरोपियों में से एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला. जबलपुर जेल भेजे गए एनएसए कैदी जावेद खान टेस्ट में पॉजिटिव निकला. आईसीएमआर लैब से सुबह रिपोर्ट मिली.
रतलाम में कफ्र्यू
रतलाम में कल देर रात प्राप्त रिपोर्ट अनुसार मोचिपुरा क्षेत्र के 52 वर्ष के पुरुष कोरोना पॉजीटिव निकले. इनका सैम्पल 6 अप्रैल को लिया गया. उन्हें जबसे ही मेडिकल कॉलेज में स्थित आइसोलेशन में रखा गह है. रिपोर्ट प्राप्त होने पर देर रात ही ऐतिहात के तौर पर उनके सभी परिजनों को भी मेडिकल कॉलेज में आइसोलटे किया गया है तथा गाइडलाइन अनुसार मोचिपुरा व संलग्न क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है, वर्तमान में मरीज का स्वास्थ्य स्थिर है तथा डॉक्टरों की निगरानी में हैं. जिले में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू घोषित किया गया है ।


