- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
व्यापारियों ने की कलेक्टर से मुलाकात, मध्य क्षेत्र की दुकान खोलने की मांग
इंदौर।कोरोना काल के चलते व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पढ रहा है।बंद चालू के चलते व्यापार करने में भी परेशानी आ रही। इसी को ध्यान में रखकर अहिल्या चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात की।
कलेक्ट्रेट स्थित सभागार मे शहर के कई व्यापारी संगठन इस बैठक में शामिल हुए। कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी व्यापारी संगठनों से परिचय लेकर उनकी परेशानियों को सुना।
अहिल्या चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने अपनी बात रखते हुए कहां कि हम व्यापारी हमेशा आपके साथ हैं ।महिने में मात्र 13 दिन का व्यापार खुल रहा है।इससे व्यापारियों को परेशानी आ रही है। बाहर का व्यापारी आ नहीं पा रहा है। इसे पेमेंट नहीं हो पा रहा है।
हमारे लिए ईद और राखी बहुत बड़े त्यौहार है। जिसकी तैयारी साल भर पहले से व्यापारी द्वारा की जाती है । आप ऐसा रास्ता निकालें जिससे स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरा भी ना हो और व्यापार चलता रहे। प्रशासन अपनी नीति दृढ़ता से लागू करें ।
हमारे साथ आए विभिन्न एसोसिएशन के साथी यह ग्यारंटी देते हैं कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे, कर्मचारी और हम मास्क पहनेंगे,दुकानों पर भीड़ एकत्रित ना होने देंगे, अपने वालेटियर लगाकर प्रशासन का सहयोग करेंगे।
यदि हम सब व्यापारी की परवाह नहीं की गई तो बहुत सारे लोग बेरोजगारी की कगार पर पहुंच जाएंगे । व्यापार नहीं होगा तो कर्मचारियों सैलरी नहीं मिलेगी। पैसा नहीं आया तो मजदूरों को काम नहीं मिलेगा। यदि आर्थिक व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तो क्राइम रेट भी बढ़ेगा।
जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर हम चलेंगे। छोटी मोटी व्यापारियों की गलतियों को भी माफ किया जाना चाहिए। ऐसा कार्य हो जिससे व्यापार प्रभावित ना हो ।
नगर निगम कर्मचारीयो कि गेर बहुत अवैध हे व व्यापारियों से बतम्मिजी से पेश आते है, चालान ज्यादतियों से इनमें से भ्रष्टाचार से छोटे छोटे व्यापारी अत्यधिक त्रस्त धीरे-धीरे भुखमरी कगार पर पहुंचने में पहुंचने लगे हैं,नगर निगम को कंट्रोल में करना चाहिए।
व्यापारी बहुत दुखी है त्रस्त हे और जानेअंजाने में कुछ बोल दिया है बदले बदले की भावना नहीं रखते हुए प्रशासन को उनके खिलाफ f.i.r. की कार्रवाई को वापस लेना चाहिए।
कलेक्टर से कहा राखी व इद महत्वपूर्ण त्यौहार है व्यापारी ने बहुत माल बुला रखा है व्यापारियों का बहुत नुकसान हो जाएगा, अगर दुकानें नहीं खुली तो व्यापारियों का कितना नुकसान हो जाएगा वो संभाल नहीं पाएंगे,
कलेक्टर ने कहा कि आपकी बात से मैं सहमत हूं इसमें सहूलियत दिया जाना चाहिए ।में डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी में पूरा पक्ष पूरी ताकत से रखूंगा,निर्णय जो भी होगा वहीं पर होगा। मैं इस बात से कन्वेंस हूं कि व्यापारियों को कुछ राहत शीघ्र ही इस त्योहार पर मिलना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य व्यापारियों ने अपनी परेशानियों के साथ सुझाव देकर अपनी बात रखी। कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी की बातों को सुनकर कहां कि वह मैनेजमेंट कंमेटी के सामने उक्त सभी बाते रखेंगे। हफ्ते में पांच दिन दुकान खोली जाएगी।नियमों का पालन होगा। माहौल देखकर आगे की रणनीति बनेगी।
इस मीटिंग में इशाक भाई चौधरी, नरेंद्र बाफना, राजेश बाहेती कैलाश जी मुंगड़,प्रीतपाल टोंगिया सुशील मेहता, इंद्रमल शाह, ललित कोठिया,नितेश गुप्ता, साठा बाजार, कपड़ा मार्केट, बोहरी बाजार,रिवर साई ड रोड,सियगंज, रानीपुरा, बर्तन बाजार,खजुरी बाजार,गोपाल मंदिर, जवाहर मार्ग, न्यू सियागंज , टी मर्चेंट, जेल रोड, एमजी रोड, कोठारी मार्केट, व अन्य मध्य क्षेत्र के सारे संस्था के व्यापारी उपस्थित थे।


