- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
उद्योगों को तीन दिन में मिलेगा स्थाई बिजली कनेक्शन
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के एमडी से भेंट की
एसोसिएशन आॅफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के एमडी श्री विकास नरवाल से प्रत्यक्ष भेट कर उच्चदाब उपभोक्ताओं को हो रही परेशानीयों के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा उन्हंें सांवेर रोड क्षेत्र के बरदरी, भौरासला में बार बार बिजली जाने की समस्या के कारण उद्योगों को हो रहे नुकसान के बारे मंे जानकारी दी।
अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने एमडी श्री नरवाल को बताया कि बिना सूचना के बिजली कभी की काट दी जाती है या एकाएक सूचित किया जाता है कि आधे घंटे में बिजली कटौती की जा रही है इससे उद्योगों की सारे दिन की योजना पर पानी फिर जाता है उत्पादों का व लेबर का नुकसान होता है जिसमें निरंतर प्रक्रिया वाले उद्योग अधिक प्रभावित होते है।
अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने कहा कि कई बार बिजली ट्रीप हो जाती है जो कई घंटो तक नही आती है, इस समस्या को श्री नरवाल जी ने बडे ही गंभीरता से लेते हुए कहा कि इससे विभाग का भी राजस्व नुकसान होता है, मै इस पर कार्यवाही करूंगा।
श्री डफरिया व उपाध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने विभागीय अधिकारियों व उद्योगों के मघ्य आ रही कई व्यवहारिक परेशानीयों के बारे में एमडी को जानकारी दी तथा उद्योगों के साथ समन्वय व सौहार्द बनाये जाने का अनुरोध किया। आपने कहा कि बिजली कनेन्शन मिलने में उद्योगांे को परेशान होना पड रहा है, इस पर आपने कहा कि तीन दिनों में स्थाई कनेक्शन देने की व्यवस्था की जायेगी।
अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने एमडी श्री विकास नरवाल से कहा कि विभाग द्वारा 1 अगस्त 2020 से धनादेश द्वारा बिजली बिलों के भुगतान में स्वीकार नही किये जाने का निर्णय लिया इसका हम विरोध करते है, क्योकि इससे बहुत से छोटे उद्योग जिनके पास डिजीटल भुगतान की सुविधा नही है अथवा वे नही कर सकते उन्हे नियत तिथि पर भुगतान की परेशानी होगी। इसलिए धनादेश से भुगतान का सरल विकल्प तो उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रखा ही जाना चाहिए।
उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए आपने सभी बिन्दूओ को बहुत ही गहराई से समझा तथा पक्का वादा करते हुए समस्याओं पर सकारात्मक कार्यवाही करने का भरोसा दिया तथा त्वरित ही अपने अधिनस्त अधिकारियों को निर्देशीत भी किया तथा रिपोर्ट देने को कहा।
आपने कहा कि बिजली जाने की सूचना उद्योगों को 24 घंटे पूर्व देने की व्यवस्था करेगें जिससे उद्योग अपने यहा प्लानिंग कर सकेगे। आपने एक इकाई को बिजली बिल के भुगतान में आ रही परेशानी को देखते हुए 3 पार्ट में भुगतान करने की भी त्वरित कार्यवाही कर राहत प्रदान की।
एसोसिएशन आशान्वित है कि एमडी श्री नरवाल जी के संज्ञान में उद्योगों की समस्याएं आने से इसका उचित व समयबध्द समाधान होगा इससे उद्योगों का भी कार्य निर्बाध रूप से चल सकेगा। बैठक में अध्यक्ष प्रमोद डफरिया, मानद सचिव सुनील व्यास, उपाध्यक्ष योगेश मेहता, कार्यकारिणी सदस्य दर्शन मेहता एवं बरदरी व भौरासला के उच्चदाब उद्योगपतिगण उपस्थित हुए। अध्यक्ष प्रमोद डफरिया के नेतृत्व में एमडी श्री नरवाल जी को ज्ञापन भी दिया गया।


