- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
कोरोना से बचाव के लिए जन जागरण अभियान प्रारंभ
विधानसभा क्षेत्र में पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा आज मुसाखेड़ी चौराहे से कोरबा से बचाव को लेकर आज जन जागरण अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवेजी एवं प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा जी की विशेष उपस्थिति में प्रारंभ हुआ!
इस अवसर पर विधायक श्री महेंद्र हार्डिया ने दुकान दुकान जा कर दुकानदारों से बातचीत की एवं पथ विक्रेता हाथ ठेला व्यापारियों से भी चर्चा करके समझाया कि बिना मास्क लगाए हुए और हाथ सेनेटाइज किए बिना कोई भी सामग्री विक्रय ना की जाए और एक निश्चित दूरी पर खड़े होकर ठेले वाले अपना व्यापार करें!
क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र हार्डिया जी का मुसाखेड़ी व्यापारी एसोसिएशन तथा हाथ ठेला चालकों के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया और इस अवसर पर एक महिला ने भावुक होकर कहा कि आप हमारे पिता समान हो आपने हमारी चिंता करें हम रोटी रोज रोजी रोटी को मोहताज हो गए थे आपने आप लॉकडाउन में भी हमारी मदद की थी और अभी भी हमारा हाथ ठेला लगाने में आपने सहयोग की सहयोग किया मैं और मेरा परिवार हमेशा आपके गुणगान करते रहेंगे!
इसके पश्चात जनजागरण अभियान बंगाली चौराहे पर चलाया गया यहाँ भी व्यापारियों द्वारा श्री हार्डिया का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा व्यापारियों द्वारा आशस्वस्त किया गया कि की निश्चित दूरी के साथ ओर मास्क व सेनेटाइजर से अपनी व ग्राहकों की सुरक्षा करते हुये व्यापार करेंगे!
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष द्वय श्री उमेश मंगरोला, दीपेश पालविया, राजेश उदावत, दिलीप शर्मा,नानूराम कुमावत, प्रणव मंडल,कमल यादव, राकेश गोयल,शंकर सुखयानी, जितेंद्र चौधरी, नंदू बोरासी, अनिल गोहर ,निक्की कटारे,महेश जोशी,रामकृष्ण पाटीदार, राजश्री शर्मा ,दुर्गेश जलोदिया, रामकिशन जोशी ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे!


