- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
परिवहन विभाग ने की प्रदूषण फैला रहे वाहनों पर कार्रवाई
इंदौर. संभाग आयुक्त इंदौर के आदेश एवं कलेक्टर के नेतृत्व में सोमवार को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच परिवहन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ संयुक्त रूप से की गई. कार्रवाई में 5 वाहन पैमाने पर खरे नहीं उतरे. इसमें 4 से 12 हजार रुपए शमन शुल्क वसूला और एक गाड़ी का चालक वाहन छोडक़र भाग गया.
संभागायुक्त द्वारा दिए निर्देश के बाद सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ परिवहन विभाग का अमला एआरटीओ अर्चना मिश्रा के नेतृत्व में मैदान में उतरा. एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने बताया कि आज 92 वाणिज्यिक वाहनों की जांच की गई. इसमें 5 वाहन प्रदूषण पैमाने पर खरे नहीं उतरे. इसमें 4 वाहनों से 12,000 का शमन शुल्क वसूल किया गया.
वहीं एक वाहन एमपी09 केसी 8549 स्वामी विक्रम सिंह मंडलोई निवासी 4 सी पंचायत क्षेत्र गांधी नगर के चालक द्वारा वाहन की प्रदूषण जाँच होने एवं जांच में फेल होने के बाद वाहन को लावारिस हालात में छोड़ कर भाग गया.
इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा वाहन स्वामी को नोटिस भेज कर इस संबंध में जबाव मांगा है. परमिट एवं फिटनेस निरस्त की कार्यवाही की प्रकिया भी विचारधीन रखी है.


