- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
छत्रीपुरा और बंबई बाजार में गुडों के दो मकान जमींदोज
इंदौर. गुंडों और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कार्रवाई फिर शुरू हुई. बुधवार को नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने दो स्थानों पर गुंडों के मकानों को जमींदोज किया. पहली कार्रवाई पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के बंबई बाजार में की गई. वहीं, दूसरी छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में. दोनों ही जगह गुंडों के परिजनों ने कार्रवाई को रोकने की कोशिश की लेकिन विरोध कर रहे लोगों को टीम ने खदेड़ दिया.
बुधवार सुबह नगर निगम की रिमूवल टीम सबसे पहले पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के बंबई बाजार स्थित अतहर पिता सरवर बेग के मकान को ध्वस्त करने पहुंची. कार्रवाई के लिए जैसे ही निगम की टीम वहां पहुंची, परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया. विरोध को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और फिर निगम की टीम ने बेग के दो मंजिला अवैध मकान पर जेसीबी चला दी.
रिमुव्हल कार्रवाई में अतहर पिता सरवर बेग के 20 बाय 100 का 2000 वर्गफीट का जी + 2 का मकान जमींदोज किया गया. बेग पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं. यहां कार्रवाई करने के बाद निगम का अमला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पहुंचा.
दूसरी कार्रवाई मोइनुद्दीन उर्फ मुन्नू पिता अब्दुल शकूर के मकान को गिराने की हुई. निगम की टीम ने यहां पर मन्नु के 1/1 छत्रीबाग राजस्व ग्राम स्थित 15 बाई 40 के 600 वर्गफीट में बने जी+2 का मकान को जमींदोज किया.
रिमूव्हल के दौरान लगभग 2 पोकलेन व 2 जेसीबी, 200 से अधिक कर्मचारियो के माध्यम से निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए रिमूवल किया गया. कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल, भवन अधिकारी अश्विन जनवदे, रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे, अवधेश जैन एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.
छत्रीपुरा में मकान तोड़ने के दौरान एक युवती ने जमकर हंगामा किया. युवती पहले तो कार्रवाई रुकवाने के लिए दूसरी मंजिल की रेलिंग में खड़ी हो गई और कूदने की धमकी देने लगी. लेकिन परिवार की एक महिला ने उसे पकड़कर भीतर खींच लिया. वहीं, एक महिला को नीचे लेकर आए तो वह सड़क पर ही लेट गई. इतना ही नहीं परिवार के पुरुष भी कार्रवाई के विरोध में हंगामा करने लगे. इस पर पुलिस ने इन्हें खदेड़ दिया.


