- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
दो और मरीजों ने कोरोना की महामारी को हराया
शासन, प्रशासन, डॉक्टर्स, नर्सों आदि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
इंदौर. इंदौर में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला निरंतर जारी है। इंदौर में कल 12 अप्रैल को सात मरीज कोरोना वायरस को परास्त कर घर लौटे थे। आज भी एमआरटीबी अस्पताल से दो और मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
जिले में अब तक 37 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। आज स्वस्थ होने के पश्चात अस्पताल से निकलते से ही मरीजों ने उनकी सेवाभाव से इलाज करने वाले तथा इसमें मदद करने वाले सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने बताया कि आज इंदौर में इलाजरत कोरोना वायरस से प्रभावित दो और मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज कर उन्हें एमआरटीबी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। बताया गया कि डिस्चार्ज दोनों मरीज टाटपट्टी बाखल इंदौर के रहने वाले हैं। इनमें वसीम खान और फिरोज बी शामिल है।
आज अपने घर रवाना हुए टाटपट्टी बाखल के वसीम खान ने बताया कि स्वस्थ होकर घर लौटने पर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से घबरायें नहीं, सोशल डिस्टेंस का पालन करें, मास्क पहनकर रहें और लॉकडाउन का पालन करें। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और नर्सों ने बहुत अच्छी सेवा की।
इसी तरह टाटपट्टी बाखल में ही रहने वाली फिरोज बी भी बेहद खुश है। उन्होंने कहा है कि हमने कोरोना को हरा दिया है और आज हम कोरोना से जीतकर अपने घर जा रहे हैं। डॉक्टरों, नर्स एवं सभी ने अस्पताल में हमारी बहुत अच्छी खिदमत की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हम एहतियात बरतेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। गर्म पानी पियेंगे और अन्य सावधानियां बरतेंगे।


