- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
- Five Bollywood actor-filmmaker partnerships that became a genre of their own
- Mismatched S4 to The Revolutionaries, Rohit Saraf is Keeping the Ball Rolling this Year
- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू प्लेसमेंट 2026: 200+ छात्रों को 10 लाख रुपए से ऊपर का पैकेज, 90% कंपनियां दोबारा लौटीं
- Director Abhishek Kapoor on 18 Years of Rock On!!: We were taking a genuine leap of faith on a story and a sound that mainstream Indian cinema hadn't really explored at the time
इंदौर में जनभागीदारी से स्वच्छता के लिये प्रस्तुत की गई अनूठी मिसाल
सांसद, विधायकों, संभागायुक्त, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त ने भी सार्वजनिक स्थान पर साफ-सफाई की
इंदौर. वाल्मीकि समाज के आराध्य देव श्री वीर गोगा नवमी पर 13 अगस्त, 2020 को पर्व होने से 14 अगस्त, 2020 को सफाई मित्रों के अवकाश के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो इस उददेश्य से आज शहर के 150 से अधिक स्थानों पर क्षेत्रीय पूर्व पार्षद/नागरिकों/जनप्रतिनिधियों के साथ ही रहवासी संगठन, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, बैंकिंग संगठन, मार्केट एसोसिएशन, एनजीओ टीम बेसिक्स, टीम डिवाइन, टीम एचएमएस, टीम एफएफसीटी के प्रतिनिधियों सहित 6 हजार से अधिक नागरिकों/प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रो में सफाई अभियान चलाया गया।
जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाकर अनूठी मिसाल प्रस्तुत की गई। इसी क्रम में प्रातः 7.30 बजे राजवाड़ा व आस-पास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री रमेश मेन्दोला, श्री आकाश विजयवर्गीय, संभागायुक्त व निगम प्रशासक डॉ. पवनकुमार शर्मा, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा साफ-सफाई की गई एवं कचरा उठाया गया। स्वच्छता अभियान के तहत समस्त जनप्रतिनिधियों व अधिकारीगण ने मुह पर मास्क लगाकर व ग्लब्स पहनकर सफाई कार्य किया गया।
राजवाड़ा व आस-पास के क्षेत्र में जनप्रतिनिधि व नागरिकों के साथ ही श्री गुरुसिंह सभा इंदौर के श्री रिंकु भाटिया, ओ.पी. जायसवाल ग्रुप, संस्था बेसिक्स की टीम के साथ स्वच्छता अभियान में झाडू लगाई व कचरा उठाया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री संदीप सोनी, श्री एस कृष्ण चैतन्य, श्री रजनीश कसेरा, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई व अन्य भी सफाई अभियान में सम्मिलित होकर सफाई कार्य किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि वाल्मीकि समाज के आराध्य देव वीर गोगा जी का विगत दिवस जन्मोत्सव मनाया गया, जिसके क्रम में आज सफाई मित्र अवकाश पर हैं, इंदौर शहर स्वच्छता में 03 बार नंबर वन शहर रहा है और शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो इस हेतु शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी के गंदगी छोड़ों अभियान चलाने के आव्हान पर आज मेरे द्वारा यहां से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई है, इंदौर शहर स्वच्छता में नंबर वन शहर है, इसलिये सफाई अभियान अवकाश में भी प्रभावित न हो, इसलिये शहर की जागरूक जनता व जनप्रतिनिधियों के साथ ही अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा अलग-अलग स्थानो पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, यह देश के लिये बहुत ही अच्छा उदाहरण है।
संभागायुक्त व निगम प्रशासक डॉ. पवन कुमार शर्मा व कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इंदौर स्वच्छता में लगातार 3 बार नंबर वन शहर रहा है, यहां के नागरिकों की आदत में स्वच्छता है, उन्ही के सहयोग से इंदौर चौथी बार भी स्वच्छता में नंबर वन शहर बनेगा। आज सफाई मित्रों के अवकाश पर होने के बाद भी इंदौर में नागरिकों/जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है।
स्वच्छता शहर के नागरिकों के खून में आ गई है, उनकी आदत में है
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने कहा कि वर्षभर रात-दिन इंदौर की सफाई में लगातार कार्य करने वाले सफाई मित्रों के आराध्य देव के जन्मोत्सव पर आज सफाई मित्र अवकाश पर है, इंदौर सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो इस उददेश्य के साथ ही इंदौर स्वच्छता में 3 बार नंबर वन शहर बना है, इसमें निगम के सफाई मित्रो के साथ-साथ इंदौर के जागरूक नागरिको का बहुत ही महत्वपूर्ण सहयोग है, आज शहर के 150 से अधिक स्थानो पर चलाये गये सफाई अभियान में नागरिकों व अन्य द्वारा इसमें जनभागीदारी की गई है।
यह अभियान सफाई मित्रों के लिये सम्मान का पर्याय है साथ ही इंदौर के नागरिकों के लिये यह गौरव की बात है, क्योंकि हर इंदौरी यह जानता है कि सफाई कार्य किसी संस्था का कार्य नहीं है, स्वच्छता शहर के नागरिकों के खून में आ गई है, उनकी आदत में है। इंदौरियों ने 4 साल से इस जज्बे में हमेशा सहयोग किया है, जिसका परिणाम है कि इंदौर 3 बार स्वच्छता में नंबर वन शहर बना है, और चैथी बार भी इंदौर नंबर वन शहर बनेगा, क्योकिं जब जनभागीदारी के साथ शहर के नागरिक सफाई अभियान में सहयोग करते है तो ऐसा शहर स्वच्छता में नंबर वन शहर बना रहेगा।
निगम में आई अपग्रेडेड मेकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन
आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि आईडब्ल्युएम की मेकेनिकल टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो व अन्य क्षेत्रों में सस्पेण्डेड डस्ट को क्लीन करने के लिये 09 मेकेनाइज्ड अपग्रेडेड स्वीपिंग मशीन ने कार्य करना शुरू कर दिया है, 3 मशीन और आना शेष है। जिससे की शहर की सडको के किनारे/डिवाइडर के आस-पास एकत्रित हुई डस्ट को साफ करने का कार्य किया जायेगा।


