- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वाहन चोर गिरफ्तार, 5 गाडिय़ां जप्त
इंदौर. अन्नपूर्णा पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 5 वाहन जब्त किए हैं. आरोपी आय से अधिक खर्च कर रहा था.
थाना अन्नपूर्णा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र का रवि पिता देवेंद्र सिंह ठाकुर (24) निवासी घनश्यामदास नगर इंदौर अपनी आय से अधिक राशि खर्च कर रहा है. गोपनीय तौर पर रवि की गतिविधियों पर नजर रखी गई तो उक्त सूचना सही पाई गई जिस पर बदमाश रवि पिता देवेंद्र ठाकुर को घेराबंदी कर पकड़ कर उससे बारीकी से पूछताछ की गई तो कई चोरियां करना बताया.
आरोपी से चोरी की तीन एक्टिवा तथा दो बाइक कुल 5 वाहन जप्त किए गये है. इसके अलावा आरोपी रवि ने जूनी इंदौर क्षेत्र में दुकान से बैटरियाँ चोरी करना बताया है जिसके संबंध में आरोपी से बारीकी से पूछताछ की जा रही है आरोपी से और चोरियों का खुलासा होने की संभावना है.
नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा पुनीत गेहलोत के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश को गिरफतार करने में निरीक्षक सतीश द्विवेदी, प्रधान आरक्षक कमलेश डावर, आरक्षक जोगेश लश्करी, आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक जयंत, आरक्षक सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही है पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्धारा टीम को पुरस्कृत किया जा रहा है.


