- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शिविर लगाकर करें बिजली बिलों की समस्या का समाधान
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने ली सांवेर क्षेत्र के संबंध में बैठक
इंदौर. जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज रेसीडेंसी कोठी इंदौर में सांवेर क्षेत्र के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में प्रमुख रूप से गेहूं ख़रीदी की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए है कि बारिश के मद्देनज़र गेहूं खुले में नहीं रहे। ख़रीदा गया समस्त गेहूं भंडार गृहों में पहुँचाएँ और उस हर एक किसान जिसे ख़रीदी के लिए एस.एम.एस भेजा गया है उससे गेहूं ख़रीदा जाए। साथ ही किसानों को भुगतान में तत्परता दिखाई जाए।
बैठक में सी.ई.ओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एस.डी.एम. श्री रजनीश श्रीवास्तव, तहसीलदार सांवेर श्री तपीश पांडे, तहसीलदार श्रीमती पल्लवी पुराणिक, इंदौर प्रीमियम कोआपरेटिव बैंक के श्री के.सी. खरे सहित पी.एच.ई, लोकनिर्माण, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सांवेर क्षेत्र के गांवों में बिजली बिल से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण शिविर लगाकर करें। इस दौरान कोरोना से सुरक्षा के संबंध में सभी मापदंडों का पालन अवश्य करें।
जहाँ कहीं भी ट्रांसफॉर्मर डी.पी. जली हुई है उन्हें तत्काल बदला जाए। टूटे हुए खंबे बदले जाएं साथ ही कहीं पर भी तार झूल रहे हैं तो उन्हें दुरुस्त किया जाए। इस कारण से कोई दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। बैठक में ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि सांवेर क्षेत्र में 11 सड़कें बनायी जा रही हैं।
श्री सिलावट ने कहा कि वे शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर सभी निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे। मंत्री श्री सिलावट ने बैठक में उपस्थित एस.डी.एम. और तहसीलदारों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसानों की समस्याओं का तत्परता पूर्वक निराकरण करें।


