- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आम लोगों का फीवर क्लीनिक पर दृढ़ हुआ विश्वास
23 हजार के करीब पहुंची फीवर क्लीनिक में ओपीडी
इंदौर. कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से खोले गए फीवर क्लिनिकों पर लोगों का विश्वास पहले से भी दृढ़ हुआ है। इस भरोसे का प्रमाण लगातार बढ़ती ओपीडी की संख्या है, जो 11 जून 2020 तक 22 हजार 962 हो गई है।
उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर श्री मनीष सिंह के मार्गदर्शन में 25 मई 2020 से शुरू किए गए फीवर क्लीनिक में पहले दिन जहां 631 व्यक्ति ओपीडी में आए वहीं 11 जून को करीब 3 गुना, 1716 व्यक्तियों ने ओपीडी आकर चिकित्सकीय परामर्श लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फीवर क्लीनिक आए मरीजों में से 30 डायबिटिक, 47 हाइपरटेंशन एवं 7 सीओपीडी के लक्षणों से संबंधित पाए गए। आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि फीवर क्लीनिक के माध्यम से चिकित्सा का जो वैकल्पिक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया है वह कारगर साबित हो रहा है जिसका परिणाम एवं सफलता आज सभी के सामने है।
फीवर क्लिनिकों की स्थापना से ना केवल इलाज एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिली है, बल्कि इन क्लीनिकों के कारण कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों का पता लगाने में भी आसानी हुई है। उल्लेखनीय है कि 11 जून 2020 तक फीवर क्लीनिक आए व्यक्तियों में से 156 कोरोना संदिग्ध लोगों को अस्पताल रेफर किया जा चुका है।
साथ ही 236 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्धों की पहचान करना अति महत्वपूर्ण है, जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सकें। साथ ही उन क्षेत्रों के बारे में भी पता चल सकें जहां कोरोना संक्रमण है।


