- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
विजयवर्गीय ने वृद्धाश्रम में माताओं और बहनों से बंधवाई राखी
परदेशीपुरा स्थित वृद्धाश्रम में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वानप्रस्थ आश्रम के वृद्धजन, अनुभूति एवं महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ की बालिकाएं, मानसिक रूप से विकलांग बालिकाएं प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी उपस्थित थे।
कैलाश विजयवर्गीय एवं रमेश मेंदोला द्वारा सभी माताओं एवं बहनों से राखी बंधवाई गयी। तथा गीत संगीत की अनुपम प्रस्तुतियां दी गई। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रतिवर्ष की तरह पूर्व एमआईसी मेंबर श्री राजेंद्र राठौर जी द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर वरिष्ठ पार्षद मुन्ना लाल यादव, सुरेश कुरवाडे, राज कपूर सुनहरे, चंदू शिंदे, जीतू यादव, अशोक खंडेलवाल एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


