- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
महिलाओं को मतदान के दिन उपस्थित रहने का संकल्प दिलाया
’मैं मायके नहीं जाऊंगी, पर्यटन पर नहीं जाऊंगी-मोदी को जिताऊंगी, कार्यक्रम सम्पन्न
इंदौर. विभिन्न समाजों व संस्थाओं की महिला प्रतिनिधि बहनों के द्वारा आज होटल अप्सरा में एक अनूठा कार्यक्रम मोदीजी को जिताने के संकल्प के साथ किया गया। संभवतः यह अनूठा कार्यक्रम देश में प्रथम बार हुआ है। कार्यक्रम की थीम व नाम ही मायके नहीं जाऊंगी- पर्यटन पर नहीं जाऊंगी, मोदीजी को जितवाऊंगी रखा गया था।
सांसद व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, लोकसभा संयोजक व विधायक श्री रमेश मेंदोला तथा भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा की विशेष उपस्थिति में मायके नहीं जाऊंगी, पर्यटन पर नहीं जाऊंगी, छुट्टी नहीं मनाऊंगी- मोदीजी को जितवाऊंगी, कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष व सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि मतदान के लिये जनजागरण करने एवं सभी को इस दिन आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के लिये किया गया संभवतः यह देश का अनूठा और पहला कार्यक्रम है। आपने कहा कि मैं चुनाव लडू या ना लडू लेकिन आप सभी को संकल्प मोदीजी को जीताने का लेना है।
अगर हमें परिवार के साथ कहीं छुट्टी मनाने जाना हो तो और कार्यक्रम बन भी गया हो तो परिवार में अभी से बोलना शुरू कर दे कि हम 19 मई के बाद चलेंगे। घर की महिला परिवार की प्रमुख होती है और उसकी बात को घर में पूरा परिवार मानता है। इसलिये आप सभी अपने परिवार में जो भी तय करेगी, वह घर के सभी सदस्य मानेंगे।
आपने कहा कि जब महिलाओं के सम्मान की बात होती है तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी ने महिलाओं के सम्मान के लिये कई कार्य किये है। पहले जब हम गांवों में और शहरों के कुछ क्षेत्रों में रात्रि में प्रचार करके या कार्यक्रम से लोटते थे तो महिलाएं अक्सर हमें शौचालय के लिये जाते हुए दिखती थी, मोदीजी ने महिलाओं को बनाये रखने के लिये घर-घर शौचालय बनाने का लक्ष्य लिया और लगभग उसे पूरा भी किया।
पहले बच्चियों को बड़ी होने पर स्कूलों की पढ़ाई छुड़वा दी जाती थी, क्योंकि स्कूलों में शौचालय नहीं होते थे। मोदीजी ने इसे भी महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए गंभीरता से लिये और आज लगभग सभी स्कूलों में शौचालय बने और अब बच्चियां बढ़ाई भी कर रही है।
मोदीजी ने देश में स्वच्छता के लिये लाल किले से संदेश दिया तो विपक्षीयों के द्वारा उनकी हंसी उड़ाई गई थी, लेकिन मोदीजी ने संकल्प देते हुए देश की जनता को भी संकल्प दिलाया और आज पूरा देश साफ सुथरा दिख रहा है। हमारा इंदौर तो इसमें लगातार तीसरी बार स्वच्छता में देश का सबसे अव्वल शहर बना।
केन्द्र सरकार के द्वारा महिलाओं के सम्मान में उज्ज्वला योजना, आवास योजना सहित कई योजनाएं प्रारंभ कर उनका क्रियान्वयन भी किया। आपने कहा कि महिलाएं अपनी स्वयं की तकलीफे कभी भी परिवार में बताती नहीं है। जब ज्यादा पीड़ा होती है तब परिवार के लोगों को लगता है कि कोई समस्यां है तब पूछने पर ही बताती है। एक प्रधानमंत्री ने इस ओर ध्यान दिया और उनकी तकलीफो को अपनी तकलीफे समझी।
आपने कहा कि जब एक महिला को अधिकार मिलता है तो स्वतः ही यह अधिकार पूरे परिवार को मिल जाता है, जनधन योजना के तहत बैंक खाते खोलकर केन्द्र सरकार ने महिलाओं के प्रति स्वाभिमान का भाव, पूरे देश में जागृत किया। विपक्ष अपने घोषणा पत्र में ऐसी घोषणाएं करता है जो कि कभी पूरी नहीं होने वाली है वे 6 हजार रूपया महिना का प्रलोभन देश की जनता को घर बैठे देने की बात कहता है, यह देकर वे उन्हें कुछ करने नहीं देना चाहते, जबकि हमारे प्रधानमंत्री कहते है कि हम तुम्हे प्रशिक्षण देंगे तुम्हारे हुनर हो बताने का अवसर मिलेगा और जब आप पारंगत हो जाओगे तो तुम्हे बैंक से लोन दिलाकर अपने पैरो पर खड़ा किया जायेगा।
ये संस्कार होते है इसी के अंतर्गत हमारे प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिये मातृवंदना योजना के अंतर्गत उन्हें कुछ देना ये संस्कार है। हम ये चाहते है कि हमारा जनप्रतिनिधि ईमानदार हो, प्रधानमंत्री ईमानदार हो और सरकार भी ईमानदार हो। महिलाआें, युवाओं और देश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान की सोच रखने वाली सरकार होना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री ने और हमारी सरकार ने तय किया है कि 2024 तक देश में ऐसा कोई गरीब व्यक्ति नहीं बचेगा, जिसके सर पर छत नहीं होगी, हम उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वंय का मकान देंगे। हम सभी को हमारा इरादा पक्का रखकर आज यह संकल्प लेना है कि मतदान के दिन तक कहीं नहीं जाउंगी तथा अपने आस पड़ोस में भी सभी को प्रेरित करते हुए राष्ट्र को मजबूत सरकार देने के लिये मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिये सत्त कार्य करूंगी।
कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक व विधायक श्री रमेश मेंदोला ने विभिन्न समाजों और संस्थाओं से बड़ी संख्या में उपस्थित महिला प्रतिनिधि बहनों को संकल्प दिलाया कि मतदान के दिन हम कहीं भी नहीं जायेंगे। मतदान कर मोदीजी पुनः प्रधानमंत्री बनायेंगे। यहीं संकल्प हम किट्टी पार्टियों, बीसी पार्टियों, भजन मंडलियों आदि कार्यक्रमों में भी दोहरायेंगे।
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा ने उक्त कार्यक्रम के व्यूहरचना से संबंधित पूरी बात बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जन जागरण करने के लिये और मतदान के लिये प्रेरित करने के लिये यह कार्यक्रम किया जा रहा है, जो कि देश का पहला अनूठा कार्यक्रम है, जिसमें मतदान वाले दिन प्रत्येक महिला मायके नहीं जाने और ना ही परिवार के साथ कहीं छुट्टी मनाने का संकल्प लेकर मोदीजी को जीताने का वादा कर रही है।
आपने उपस्थित महिला प्रतिनिधियों से कहा कि अब आप सभी अपने-अपने समाजों व संस्थाओं के सभी सदस्यों के बीच जाकर इसे दोहराये। हम लोग घर में टी.व्ही के सामने बैठकर जब कार्यक्रम देखते है तो देश की नीति बनाने की बात करते है लेकिन जब नीति बनाने का दिन याने कि मतदान के दिन हम कहीं चले जाये ऐसा नहीं होना चाहिए।
आपने कहा कि जब परिवार की कोई बहन कार्यक्रम तय कर ले तो पूरा परिवार उस कार्यक्रम को मानता है। आज हमें यह भी तय करना है कि हमसे जुड़े हुए परिवारों को में भी यह बात बताना है और मतदान के दिन चाहे कितनी भी गर्मी हो, कैसा भी मौसम हो हर हाल में मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये एक दिन कष्ट भी सहना पड़े तो सहेंगे और मतदान अवश्य करेंगे। आपने महिला बहनों को कवि की बात कहते हुए कहा कि ‘‘कौन कहता है आसमान मेंं छेद नहीं होता, एक पत्थर तो………….’’आपने इस कार्यक्रम से हम देश को और हमारी बहनों को एक दिशा देंगे।
कार्यक्रम में डॉ. उमाशशि शर्मा ने राष्ट्र चिंतन की बात करते हुए कहा कि मतदान के दिन हम सभी को उस व्यक्ति के लिये कार्य करना है जिसने पूरी दुनिया में वहां रहने वाले सभी हिन्दुस्तानियों का जबरदस्त मान बढ़ाया है। देश का निरंतर चहुंमुखी विकास किया है ऐसे व्यक्ति के लिये राष्ट्रहित में मतदान करना है और दूसरों से भी करवाना है। स्वागत भाषण इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली श्रीमती रचना गुप्ता ने दिया। अतिथियों का स्वागत डॉ. उमाशशि शर्मा, रचना गुप्ता, अनिता व्यास, गायत्री गोगडे, मीना काले आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना बहन ने किया और आभार अनिता व्यास ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के समाजों की महिला प्रतिनिधि उपस्थित थी।


