- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
क्राइम ब्रांच ने फरार भू-माफिया को मुंबई से किया गिरफ्तार
आरोपी पिनेकल ड्रीम प्रोजेक्ट का था मुख्य कर्ता-धर्ता
इन्दौर. करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी कर फरार हुए भूमाफिया आशीष दास को क्राइम ब्रांच ने मुंबई के सांताक्रूज इलाके से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आशीष दास पर 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की हुई थी. बताया जा रहा है कि उसने बॉलीवुड के डायरेक्टर के साथ मिलकर टाउनशिप का निर्माण किया था, जिसके बाद वो निवेशकों का पैसा लेकर फरार हो गया था. आरोपी पिनेकल ड्रीम प्रोजेक्ट का था मुख्य कर्ता-धर्ता.
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि विजय नगर, लसुडिया, बाणगंगा थाना क्षेत्रों से प्रकरण में फरार आरोपी आशीष दास पिता गोपाल दास खण्डेलवाल (48) नि. दशहरा मैदान उज्जैन, मुम्बई (महाराष्ट्र) में फरारी काट रहा है. उक्त सूचना की पतारसी हेतु क्राईम ब्रांच की टीम को मुम्बई भेजा गया, जिसमें पुलिस टीम के द्वारा जूहू एरिया के अंतर्गत सूचना की तस्दीक करने पर फरार आरोपी की जानकारी प्राप्त हुई। उक्त जानकारी के आधार पर होटल बीच गार्डन जूहू के पास से आरोपी को पकडा. पुलिस टीम को पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने मुम्बई, दिल्ली, बैंगलोर, गोवा, चंडीगढ व अन्य राज्यों में फरारी काटी, फरारी के दौरान अकसर होटल, लॉज व मंदिर गुरूद्वारा में फरारी काटता था. फरार आरोपी आशीष दास के विरूद्ध थाना विजयनगर, लसुडिया व बाणगंगा में पूर्व में विभिन्न प्रकार की कुल 7 अपराध पंजीबद्ध है.
पहले करता था इनकम टैक्स का काम
आरोपी ने बताया कि वह शुरूआती दौर में दास एण्ट कम्पनी में काम करता था। 1990 में पैतृक फर्म में इनकम टेक्स का काम करना शुरू किया था. 2009 तक इनकम टेक्स का काम करता रहा. उसके बाद कुछ समय के लिए 2001 में मुम्बई में ऑफिस खोला गया था. इस दौरान दुर्गेश खण्डेलवाल से हुई. इसी दौरान आरोपी का पुराना दोस्त पुष्पेन्द्र बडेरा भी मिला. उसके बाद सन् 2009 में पुष्पेन्द्र पिनेकल ड्रीम्स प्रोजेक्ट में आरोपी का पार्टनर बना. सन 2009 में वासु भगनानी फिल्म डायरेक्टर थे जिनके यहाँ इनकम टैक्स की रेड का काम उसने निपटाया था सन् 2009 में वासू भागनानी जो मुम्बई में पिनेकल के नाम से कंस्ट्रक्शन का काम करते थे उनकी सलाह पर पुष्पेन्द्र बडेरा के साथ इंदौर में कंपनी खोली. जो जे. एस. एम. डेकाँन्स प्राईवेट लिमिटेड के नाम से थी और उसमें पिनेकल ड्रीम्स का प्रोजेक्ट लाँच किया था. इसी में बड़ी धोखाधड़ी की. आरोपी आशीष को अग्रिम कार्यवाही के लिए विजयनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया। प्रकरण के दूसरे फरार आरोपी पुष्पेन्द्र बडेरा की तलाश की जा रही है.


