- अपोलो हॉस्पिटल्स ने हैल्थकेयर की दुनिया में पहली बार ‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर ’ लॉन्च किया
- The Revolutionaries Presents Pratibha Ranta in Her Most Fierce Avatar Yet, Director Nikkhil Advani Fuels Buzz, Says "The world will see your heart and soul"
- Deepika Padukone to Mrunal Thakur: Celebrities Who've Aced More than One Genre
- Anjana Sukhani Recalls a Beautiful Gesture from Amitabh Bachchan She’ll Never Forget
- Bajaj Finserv Flexi Cap Fund Marks 3 Years, Delivers 18.21% CAGR Since Inception
दो मुंहे सांप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विजय नगर पुलिस ने पकड़ा, 5 लाख में हुआ था सौदा
इंदौर. विजय नगर पुलिस ने दो मुंह के सांप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 7 महीने से इसे घर में छिपाकर रखा था. सौदा होने पर देने जाते समय पकड़ा गया. दवाई बनाने के लिये इस सांप की तस्करी जाती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखो रूपए कीमत है. गौरतलब है कि कल भी एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्ता किया और इसके पहले भी कुछ आरोपी पकड़े जा चुके हैं.
जानकारी के अनुसार विजय नगर पुलिस को रविवार रात जानकारी मिली थी कि दो मुंह वाले सांप (रेड सैंड बोआ) को बेचने के लिए दो युवक जा रहे हैं. इस सूचना के आधार पर रेडिसन चौराहे के पास से पुलिस टीम ने संजू पिता मुकाम सिंह (25) निवासी स्कीम 78 और योगेश सिंह पिता मनोहर सिंह (25) निवासी जावर (सीहोर) को पकड़ा. इनके पास से दो मुंह वाला सांप मिला, उनकी बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया। दोनों को लेकर पुलिस टीम विजय नगर थाने पहुंची.
पूछताछ में पता चला कि 7 महीने पहले संजू इस विशेष प्रजाति के दो मुंह वाले सांप को सोनकच्छ से मोनू नामक युवक से बेचने के लिए लाया था. मोनू ने सोनकच्छ के जंगल में इसे छिपा कर रखा था. संजू अपने घर में सांप को रख रहा था. उसने यह भी बताया कि इसे रोजाना खाने के लिए राई और मिट्टी मिलाकर सांप को देता था. वह इसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था. खातेगांव के व्यक्ति से 5 लाख रुपए में सांप को बेचने का सौदा हुआ था. उसे सांप देने के लिए दोनों जा रहे थे तब पुलिस के हाथ लग गए. यह भी पता चला है कि खातेगांव का व्यक्ति 25 लाख रुपए में इसे बेचने वाला था.
पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी. सोमवार को वन विभाग की टीम दोनों युवकों और सांप को लेकर गई. आगे वन विभाग की टीम मामले की जांच कर अन्य लोगों की भूमिका पता करेगी. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय नगर, उप निरीक्षक नवीन श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक बीके जाटव, आरक्षक धर्मेंद्र सिंह और निलेश की सराहनीय भूमिका रही.
सोशल मीडिया पर बने हैं ग्रुप
संजू के मोबाइल में कछुए और अन्य वन्य प्राणियों के फोटो मिले. तंत्र मंत्र, दवाई व अन्य कामों के लिए इन वन्यजीव प्राणियों की डिमांड रहती है। काफी समय से वन्यजीव प्राणियों की तस्करी संजू कर रहा है. यह भी पता चला है कि सोशल मीडिया पर वन्य जीव प्राणी की तस्करी की के लिए ग्रुप बने हुए हैं. इसी के जरिए वन्यजीव प्राणियों की खरीदी बिक्री की जाती है। विशेष प्रजाति के दो मुंह वाले सांप (रेड सैंड बोआ) की जरूरत दवाई बनाने के लिए होती है. इसकी काफी डिमांड भी रहती है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपए में होती है.


