- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
लोक सभा स्पीकर के कार्यकाल में इंदौर को मिली 18 नई ट्रेनों की सौगात
इंदौर से चल रही 53 ट्रेनों की समय सारिणी का विमोचन लोक सभा स्पीकर ने अतिथियों के साथ किया
इंदौर। लोक सभा स्पीकर श्रीमती महाजन के कार्यकाल में इंदौर को मिली 18 नई ट्रेनों की सौगात मिली है, साथ ही 7 ट्रेनों को एक्सटेंशन मिला है. इस आशय के साथ इंदौर से चलने वाली 53 ट्रेनों के प्रस्थान समय का समस्त विवरण वाले पोस्टर का प्रकाशन महानगर विकास परिषद ने किया। इसका विमोचन लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन द्वारा किया गया।
परिषद के अध्यक्ष अशोक डागा व रामस्वरूप मूंदड़ा ने बताया कि यह अत्यन्त गर्व की बात है कि इंदौर की लोकप्रिय सांसद सुमित्रा महाजन के इस कार्यकाल में रेलवे की ओर से इंदौर को गौरवशाली सौगातें मिली हैं जो इंदौर इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होंगी। महानगर विकास परिषद ने आज इसी आशय का एक पोस्टर जिसमें इंदौर से प्रारम्भ होने वाली 53 से अधिक ट्रेनों की समय सारिणी का विमोचन आज लोक सभा स्पीकर के साथ इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, उषा ठाकुर व नागेश नामजोशी ने किया। यह उपयोगी समय सारिणी जनसाधारण को भी शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी। समय सारिणी में ट्रेन का नंबर, प्रस्थान का दिन व समय, प्लेटफॉर्म नंबर आदि प्रकाशित किया गया है जो आम जनता के लिए बहुपयोगी सिद्ध होगा।


