- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर जिले में 96 हजार उपभोक्तओं को राहत, 121 करोड़ रूपये के बिजली बिल माफ
असंगठित श्रमिक विद्युत उपभोक्ताओं अब देना पडग़ें मात्र 200 रूपये प्रतिमाह
इंदौर. प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 80 लाख विद्युत उपभोक्ता परिवार के 5 हजार करोड़ रूपये के बिजली बिल मांफ कर दिये हैं और 03 हजार करोड़ ऊर्जा विभाग को भुगतान कर दिया गया हैं. इसी प्रकार प्रदेश में 88 लाख विद्युत उपभोक्ता परिवार अब मात्र 200 रूपये प्रतिमाह बिलजी बिल चुकायेगें.
यह बात राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने आज ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि इंदौर जिले में 96 हजार 740 विद्युत उपभोक्ताओं के 121 करोड़ विद्युत बिल माफ कर दिये गये और प्रतीकात्मक तौर पर कुछ उपभोक्ताओं को विद्युत माफी प्रमाण पत्र वितरित किये गये.
इसी प्रकार इंदौर जिले में अब 81 हजार 958 असंगठित पंजीकृत श्रमिक विद्युत उपभोक्ताओं को मात्र 200 रूपये प्रतिमाह विद्युत विद्युत बिल का भुगतान करना होगा. उन्होने कहा कि राज्य शासन ने असंगठित श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। सरल विद्युत बिल भुगतान योजना उसमें से एक हैं। इंदौर जिले में आज अनेक उपभोक्ताओं में 2 लाख तक के बिजली बिल माफ कर दिये हैं।
असंगठित श्रमिक पंजीयन योजना में मध्य वर्ग की जनता भी उसमें शामिल हो गई हैं। इसी प्रकार शासन की सौभाग्य योजना के तहत हर गांव में इस वर्ष बिजली पहुंचा दी गई हैं। यह एक संवेदनशील सरकार का संवेदनशील कार्यक्रम हैं।

गरीब और मध्यमवर्गीय जनता को राहत
इस अवसर पर विधायक रमेश मेन्दोला ने कहा कि राज्य शासन की बिजली बिल मांफी योजना और सरल विद्युत बिल योजना से लाखों गरीब और मध्यम वर्गीय जनता को राहत मिली हैं. गरीबों के बकाया बिजली बिल काफी बड़े हो गए थे, इन्हें माफ कर अब 200 रूपए माह में फिक्स रेट पर बिजली देना सरकार का बहुत ही राहत भरा कदम हैं.
कार्यक्रम में कमिश्नर राघवेन्द्र सिंह, कलेक्टर निशांत वरवड़े, मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, अधीक्षणयंत्री शहरी एमपीईबी सुब्रतो राय और अधीक्षणयंत्री ग्रामीण एमपीईबी अशोक शर्मा तथा बढ़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता मौजूद थे. बिजली कंपनी ने इंदौर जिले में करीब पच्चीस हजार प्रमाण पत्र बुधवार को वितरित किए. संचालन दिल्ली से आई सुश्री समीना ने किया।
उच्च शक्ति ट्रांसफार्मर का लोकार्पण
श्री गुप्ता ने इस मौके पर सुपर कारिडोर ननौद के पास बनने वाले 220 किलो वाट का अति उच्च दाब उपकेंद्र के लिए शिलान्यास एवं इलेक्ट्रानिक काम्प्लेक्स में करीब साढ़े पांच करोड़ के उच्च शक्ति ट्रांसफार्मर का लोकार्पण भी किया.


