- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
कड़ाई से कराया जाएगा आदर्श आचार संहिता का पालन: कलेक्टर
इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभाव सील हो गई है अब निर्वाचन का कार्य सर्वोच्च वरीयता पर संचालित होगा. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत बरबड़े और डीआईजी इंदौर हरिनारायण चारी मिश्रा ने आज कलेक्टर कार्यालय में पत्रकारों को निर्वाचन से संबंधित जानकारी दी.
कलेक्टर श्री वरवड़े ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई से कराया जाएगा जिले में स्थित सभी शासकीय दफ्तरों में 24 घंटे के भीतर संपत्ति विरूपण अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी शासकीय फोरम और कार्यक्रमों का अब अन्यथा उपयोग नहीं होगा.
डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं अभी तक 4 हजार वारंटीओं को तामील किया गया है. 1000 आबकारी और अन्य मामलों पर कार्यवाही की गई है. इंदौर में गत दिनों धार देवास खरगोन और उज्जैन सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर सामूहिक रणनीति बना ली गई है. नेशनल हाईवे मैं ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पर विशेष चेकिंग की जाएगी.
संवेदनशील बूथ चिन्हित
डीआईजी ने बताया कि जिले में 459 बूथ संवेदनशील के रूप में चिन्हित किए गए हैं जहां पर विशेष तैयारी रखी जाएगी पिछले चुनावों के आधार पर जहां मतदान को जरा भी प्रभावित करने की कोशिश की गई ऐसे 143 वल्नरेबल स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा जिला दंडाधिकारी कार्यालय के माध्यम से जिला बदर के 100 और 20 राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के प्रकरण पारित कराए गए हैं. जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध रहेगा जिले से बाहर की 42 कंपनियों का बल भी यहां तैनात किया जाएगा.


