- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
गंदगी मिलने पर वाईन शॉप पर 25 हजार का स्पॉट फाईन
इन्दौर. रात्रि निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर निगमायुक्त ने वॉइन शॉप पर स्पॉट फाइन किया. इसके साथ ही अन्य दुकानों पर भी कार्रवाई की गई.
उल्लेखनीय है कि आयुक्त आशीष सिंह द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान शहर में गंदगी व कचरा पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही भी की जा रही है.
इसी क्रम में आयुक्त श्री सिंह द्वारा गतरात्रि में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान मालवा मिल सब्जी मंडी अंतिम चैराहा के पास स्थित वॉइन शॉप के पास कचरा व गंदगी पाये जाने पर आयुक्त श्री सिंह द्वारा तत्काल संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारी व सीएसआई को मौके पर बुलाकर मालवा मिल क्षेत्र में स्थित धीरज लल्ला ऋषि टेडर्स द्वारा कचरा व गंदगी फैलाये जाने पर रूपये 25 हजार का स्पॉट फाईन करने के निर्देश दिये गये। इस पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय द्वारा वाईन शॉप पर रूपये 25 हजार का स्पॉट फाईन किया गया।
यहां भी हुई कार्रवाई
इसके साथ ही समस्त झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई द्वारा अपने-अपने झोन/वार्ड क्षेंत्रांतर्गत अमानक स्तर की पोलिथिन केरीबेग क्रय-विक्रय करते व उपयोग करते हुए पाये जाने पर गुरूसागर ज्यूस सेंटर गोराकुंड चौराहा, इंदर भाई टोरी कॉर्नर, संजय मरमट टेारी कॉर्नर, इकरार भाई टोरी कॉर्नर, विजय कपडा मार्केट, नंदकुमार यादव, मुकेश चौधरी राजकुमार मिल क्षेत्र, गरीब नवाज मालवा मिल, पाटनीपुरा क्षेत्र में कमल कौशल, दिनेश, राजेन््रद्र, धर्मेन्द्र कहार सहित कुल 20 स्थानो पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की गई. साथ ही सडक व फुटपाथ पर मलबा व बिल्डिंग मटेरियल रखने पर मुकेश गुप्ता स्कीम नंबर 51 पर 1 हजार, तारासिंह सैनी संविद नगर पर 500, नरेन्द्र सिंह नाने पैलेस पर 1 हजार, सहित कुल 4 स्थानो पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की गई।


