- BVG India wins mandate to operate & maintain Indore's Multimodal Bus Terminal
- बीवीजी इंडिया को इंदौर के मल्टीमॉडल बस टर्मिनल के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी मिली
- अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 9 अगस्त को
- Kroll India Celebrity Brand Valuation 2025
- Bad day? These 5 comedy movies promise the perfect mood reset
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत होगा
इंदौर. नवनियुक्त भाजपा प्रदेश राकेश सिंह 16 मई को इंदौर आएंगे. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर रैली के रूप में उनका स्वागत किया जाएगा इस हेतु आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में महत्वपूर्ण बैठक रखी गईं । संगठन ने बड़ा गणपति मंदिर से गोराकुण्ड चौराहे की जवाबदारी विधानसभा क्षेत्र क्र.-1 को सौप दी है. बैठक में विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि इंदौर में अतिथि देवो भव की परंपरा रही है। इस परंपरा के अनुरूप नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह का स्वागत किया जाएगा. स्वागत रैली बड़ा गणपति मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ होगी. प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह विधिवत रूप से गणेश पूजन करेंगे, उसके पश्चात रैली शुरू होगी, टोरी कार्नर, मल्हारगंज थाना रोड होकर गोरा कुंड पहुँचेगी, यहां से यात्रा सीतला माता बाजार में प्रवेश करेगी. इस दौरान 40 से अधिक मंचो से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत होगा. 17 वार्डो के 17 मंच लगेगें, जिससे पार्षद और वार्ड के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे. बैठक में संभागीय संगठन मंत्री ने कहा कि इंदौर आयोजनों की नगरी है. यहाँ सभी आयोजनों को उत्सव पूर्वक मनाया जाता है। संगठन का उत्सव शुरू हो चुका है, कार्यकर्ता कमर कस ले और प्रत्येक संगठनात्मक कार्यक्रम को उत्सवपूर्वक मनाए. बैठक में संभागीय मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष पद्मा भोजे, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, विजय बिंजवा, अश्विनी शुक्ला, संतोष सिंह गौर,सुरेंद्र वाजपेयी, टीनू जैन, मनोज मिश्रा, भगवान सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.


