- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मध्यप्रदेश व पंजाब राष्ट्रीय विजेता बने
इंदौर. म.प्र. साफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय साफ्टबॉल क्रिकेट स्पर्धा में पुरुष वर्ग का खिताब मेजबान मध्यप्रदेश के नाम रहा. महिलाओं में पंजाब की टीम ने खिताबी सफलता अर्जित की.
खालसा स्टेडियम में हजारों दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल में म.प्र. ने संजय कोठारी के 49 तथा सुमित कोठारी के 40 रनों की बदौलत 10 ओवर में 123 रनों का चुनौती पूर्ण स्कोर बनाया. जवाब में बिहार की टीम 55 रन पर ही सिमट गई. म.प्र. टीम का प्रतिनिधित्व रामबाग इलेवन ने किया था. महिला वर्ग के फाइनल में पंजाब ने 10 ओवर में 84 रन बनाए. राजस्थान की टीम केवल 57 रनों पर ही सिमट गई. इसके पूर्व खेले गए सेमीफाइनल में राजस्थान ने म.प्र. को तथा पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को मात दी थी. स्पर्धा के पुरस्कार पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा, आयकर विभाग के प्रिंसीपल जयंत मिश्रा, म.प्र. साफ्टबॉल क्रिकेट एसो. के अध्यक्ष प्रिंसपाल टोंग्या, राष्ट्रीय सचिव साबिर अली तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चित्रा बाजपेयी ने वितरीत किए. इस अवसर पर प्रेम गौड़, हेमचंद झांझरी, महेश गिरी, अशोक चौहान, जगदीश जोशी मौजूद थे. संचालन अनामिका बाकलीवाल ने किया तथा आभार भागवत सिंह राठौर ने माना. स्पर्धा में 2 लाख रुपए की इनामी राशि भी वितरीत की गई. अनेक व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए।


