- बारिश के मौसम की बीमारियों पर ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
- The Reinvention of Rohit Saraf - From Rom-com's Mismatched to the Patriotic The Revolutionaries
- THE LOVE HYPOTHESIS Official Trailer | Starring Lili Reinhart and Tom Bateman
- Pratibha Ranta Packs a Solid Punch in the Gripping Trailer of The Revolutionaries
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने मोबिलिटी के भविष्य की फिर लिखी परिभाषा एमजी हेक्टर टोमहॉक को EV और PHEV में लॉन्च किया
लूटपाट करने वाले तीनों आरोपी पुलिस की गिरफत में
इन्दौर. रेडिमेड व्यवसायी से 52000 रू. लूटने वाले आरोपी को बाण गंगा पुलिस ने गिरफतार किया. आरोपियों से लूटी गई रकम में से 48 हजार 800 रु. और एक मोबाइल फोन जप्त किया. फरियादी हरेकृष्णा पिता विटेश्वर सिह ने रिपोर्ट की, कि 22 मई की रात को वह अपनी रेडिमेड की फैक्ट्री से आ रहे थे तो, आते समय मोटर सायकिल से आये तीन आरोपियों ने फरियादी को लात मारकर गिरा दिया और हाथ व मुक्कों से मारपीट कर जेब मे रखे 52000 रू. तथा एक मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड लूट कर भाग गये. उक्त सूचना पर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रवि कोबरा दो साथियों के साथ मोटर सायकिल से उज्जैन भागने की फिराक मे है. इस सूचना पर बदमाशों की धरपकड़ के लिये नाका बंदी की तो मोटर सायकिल से जाते हुऐ तीनों आरोपी रवि उर्फ कोबरा पिता छोटेलाल वर्मा, नितिन पिता रमेश सुनहरे तथा पीयूष पिता सुनील भाटी को पकड़ा गया. जिनसे रेडिमेड व्यवसायी से लूट करने के संबध मे पूछताछ की तो लूट की घटना करना स्वीकार किया. आरोपी रवि कोबरा द्वारा बताया गया कि व्यापारी मेरे मोहल्ले में काम के सिलसिले में आता जाता रहता था. जिसके पास हमेशा रुपये रहते थे. घटना वाली रात को भी वह मोहल्ले मे आया था. जिसका हम तीनो ने पीछा किया व सुखलिया पुल के पास उसको मोटर सायकिल से गिराकर उससे नगदी रुपये, मोबाइल फोन लूट लिये थे. लूटे गये रुपये हम तीनो ने बराबर बराबर आपस मे बाँट लिये थे.


