- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
संभागायुक्त ने किया एमवाय का आकस्मिक निरीक्षण
इंदौर. संभागायुक्त राघवेन्द्र सिंह ने एमवाय अस्पताल का आज आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान कलेक्टर निशांत वरवड़े, नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. शरद थोरा, अधीक्षक एमवाय अस्पताल व्ही.एस. पाल सहित अन्य चिकित्सक, विभागाध्यक्ष आदि उपस्थित थे.
संभागायुक्त राघवेन्द्र सिंह ने एमवाय अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने पूछा कि मरीजों को दवाइयां, इंजेक्शन, भोजन आदि मिल रहा है कि नहीं. मरीजों द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गया. स्त्री एवं प्रसूति विभाग को नवीन निर्माणाधीन अस्पताल एमटीएच में शिफ्ट करने के संबंध में भी चर्चा हुई. श्री सिंह ने बोन मेरो यूनिट का भी निरीक्षण किया. श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि मरीजों एवं उनके परिजनों को पूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए. किसी भी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ी जाए. मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की समस्या नहीं आए. एक पलंग पर एक ही मरीज रहे यह सुनिश्चित किया जाए. अस्पताल की ड्रेनेज लाइन एवं कचरा निपटान के लिए नगर निगम का सहयोग लिया जाए. इसके लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिये. साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में नवीन सुपर स्पेशलिटी के अंतर्गत बन रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया. उन्होंने एमवाय अस्पताल में आवश्यकता के अनुरूप सामग्री एवं उपकरण भी शीघ्र खरीदने के निर्देश दिये.
ई-हॉस्पिटल के रूप में विकसति करें
श्री सिंह ने निर्देश दिये कि एमवाय अस्पताल को पूरी तरह ई-हॉस्पीटल के रूप में विकसित किया जाए. उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पताल भवन की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार के लिये विस्तृत कार्य योजना बनाई जाए. अधिकारी व कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए आउटसोर्स के माध्यम से कार्य संपादित कराई जाए. चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ समय पर उपस्थित रहे, इसके भी निर्देश कमिश्नर ने दिये. उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त साफ-सफाई रखी जाए. साफ-सफाई तथा अन्य कार्यो में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही की जाए.


