- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सायबर सुरक्षा के मूलमंत्रों की दी जानकारी
इंदौर. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर द्वारा ब्लैक रिबन इनिशिएटिव के तहत सायबर जागरूकता अभियान की 282 वीं कार्यशाला का आयोजन आर.आर.केट सभागृह में किया गया. इसमें देशभर के 15 राज्यों के छात्र-छात्राएं जो कि चतुर्थ ओरिएंटेशन कोर्स ऑन एस्सिलरेटर, लेजर एंड रिलेटेड साईंस एंड टेक्नॉलॉजी (ओकल)-2018 को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है एवं आर.आर. केट के अधिकारी, कर्मचारी एवं निवासीगण ने भाग लिया व सायबर सुरक्षा के मूलमंत्रों की जानकारी प्राप्त की.
कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री कपूर द्वारा सायबर अपराध बढऩे के कारणों को विस्तृत रूप से समझाया गया. उन्होंने कहा सायबर अपराध बढऩे का कारण सुरक्षा के मापदंड नहीं अपनाना, नियमों की जानकारी न होना एवं असली दुनिया के मापदंड वर्चुअल वल्र्ड में अपनाना ही सायबर अपराध बढऩे का मुख्य कारण है. यह युग इंफार्मेशन का युग है, जिसके पास जितनी ज्यादा इंफार्मेशन होगी वह उतना ही सशक्त होगा.
आजकल अपराधी भी हमारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी का उपयोग कर सायबर अपराध को अंजाम दे रहे है. जिओ टेगिंग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आगे बताया कि आपके द्वारा शेयर किये गये फोटो से जिओ टेगिंग के माध्यम से उसका लांगीट्यूड-लेटिट्यूड पता कर उसके गूगल मेप में पोस्ट कर आपकी सही लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर सायबर अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे है. इससे बचने के लिये जिनके पास एंड्राईड फोन हो वे जिओ टेगिंग को ऑफ कर लें क्योंकि जिओ टेगिंग स्वत: डिवाईसों में ऑन रहता है. इस प्रकार सुरक्षित रहा जा सकता है.
आईटीएक्ट की जानकारी दी
इसके अतिरिक्त आईटी एक्ट की जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर भी श्री कपूर द्वारा सहजता से देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया. इस अवसर पर आर.आर.केट, इंदौर की ओर से साइंटिस्ट पुरूषोत्तम श्रीवास्तव ने श्री कपूर को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया. कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह भी उपस्थित रहे.


