- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
सैयदना के साथ एक लाख लोगों ने नमाज अदा की
बोहरा समाज ने मनाया नया साल
इंदौर. आज बोहरा समाज का नया साल मोहर्रम की पहली तारीख सभी समाजजनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया. सभी समाजजनों ने एक-दूसरे को नए साल की मुबारकबाद पेश की.
सैय्यदना साहब ने नए साल की पहली नमाज इंदौर के सांघी ग्राउण्ड में स्थिति मवाईद में अदा की. इस अवसर पर करीब 1 लाख लोगों ने सैय्यदना साहब के साथ नमाज अदा की. कल सुबह 10.30 बजे से सैय्यदना साहब वाअज फरमाएंगे.

नौ दिनी वाआज आज से
दाउदी बोहरा समाज के 53 वे धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफ्फद्दल सैफुददीन मौला मोहर्रम के अशरा मुबारका की नौ दिनी वाआज 12 सितंबर से सुबह 10.30 बजे से सैफीनगर मस्जिद में फरमाऐंगे. देश विदेश से बडी़ संख्या में समाजवासी सैय्यदना साहब के दीदार करने व वाआज सुनने इंदौर आ गये हैं.

यह जानकारी देते हुए समाज के की जनसंपर्क समिति मीडिया विभाग के सदस्य मोहम्मद पीठावाला व बुरहानुददीन शकरूवाला ने बताया कि वाअज को लेकर सभी तैय्यारिया पूरी हो गई है. बुरहानी गार्डस, मस्जिद तंजीम कमेटी के सदस्य व्यवस्था में सहयोग प्रदान करेंगे.
सीधा प्रसारण होगा
उन्होंने बताया कि सैफीनगर मस्जिद से सैयदना साहाब की वाआज का सीधा आडियो विडियो प्रसारण बुरहानीया सैफिया मवाईद, एम. एस.बी स्कुल परिसर, न्यु सैफीनगर मरकज़, बद्री बाग मरकज़, सियागंज, बोहरा बाखल, छावनी, नुरानी नगर, अम्मार नगर, गाँधी नगर, मसाकिन सैफिया, हसनजी नगर, राऊ, आदी स्थानो पर होगा. शब्बीर बेग वाला व इकबाल चप्पु ने बताया कि वाअज का सीधा प्रसारण महु, उज्जैन में भी होगा. जौहर मानपूर वाला ने बताया कि समाजवासी अपना कारोबार बंद रख वाअज में शामिल होंगे.


