- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
जिले में 10 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री ने गृह प्रवेश कराया
शनिवार का दिन जीवन का यादगार लम्हा बना
इंदौर. इंदौर जिले में आज शनिवार का दिन 10 गरीब परिवारों के लिए जीवन का यादगार लम्हा बन गया. इन सभी दसों आवासहीन गरीब परिवारों तथा उनके गांववासियों के लिए वह क्षण ऐसी अमिट छाप छोड़ गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन परिवारों को गृह प्रवेश कराया. यह सभी दस परिवार प्रदेश के उन पौने दो लाख परिवारों में शामिल थे जिन्हें वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने पक्के आवास की आज सौगात दी।
वर्चुअल कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्र शासन तथा राज्य शासन के मंत्रिगणों ने भी भाग लिया। इंदौर जिले में आज इस वर्चुअल कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजन किया गया। गृह प्रवेश के समय हितग्राहियों की खुशी में गांववासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण भी शामिल हुए.

जिले के ग्राम शिवनी में हितग्राही श्री रघुनंदन दाया की खुशी में शामिल होने तथा मुबारकबाद देने के लिए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट पहुंचे. उनके साथ मधु वर्मा, रवि रावलिया, महेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने श्री रघुनंदन का पुष्पहार से स्वागत किया. जिले में सभी हितग्राहियों ने अपने-अपने स्तर पर पक्के आवास की सौगात मिलने पर खुशी का इजहार किया.
इनका हुआ गृह प्रवेश
इंदौर जिले में आज जिन हितग्राहियों का गृह प्रवेश हुआ, उनमें सांवेर क्षेत्र के ग्राम गढ़ी के रघुनंदन, महू क्षेत्र के ग्राम राजपुरा के अंतर सिंह, श्री प्रेम, श्रीमती संगीता बाई, बसीपिपरी की श्रीमती ममता बाई, बुरालिया के श्री बद्रीलाल, डमाली के श्री इंदर सिंह, मेमदी के श्री हीरालाल, रसकुडिय़ा के श्री नारायण तथा श्री सुखराम शामिल है। प्रत्येक हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक लाख 35 हजार रूपये की मदद आवास निर्माण के लिये की गई है, इन्हें उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय आदि पात्रतानुसार उपलब्ध कराये गये है। राशन मित्र योजना के अंतर्गत इन्हें नि:शुल्क राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
सरकारी दखल से बचाकर आवास योजना को बनाया इंद्रधनुषी : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘गृह प्रवेशम्’ का शुभारंभ कर आज मध्यप्रदेश के पौने दो लाख प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को आवास उपलब्ध करवाया। ऑन लाइन गृह प्रवेश कार्यक्रम के माध्यम से मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के शानदार क्रियान्वयन का साक्षी आज पूरा देश बना।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को अनावश्यक सरकारी दखल से बचाकर इन्द्रधनुषी स्वरूप दिया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि योजना में लाभान्वित हितग्राहियों के लिए इस वर्ष त्योहारों की खुशियाँ ज्यादा होंगी। आपके जीवन की इतनी बड़ी खुशी में शामिल होने मैं स्वयं प्रत्यक्ष आता, लेकिन कोरोना ने विवश कर दिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने धार जिले के श्री गुलाब सिंह आदिवासी, सिंगरौली जिले के श्री प्यारेलाल यादव और ग्वालियर के श्री नरेन्द्र नामदेव से बातचीत की।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आवास योजना में आमतौर पर एक मकान के निर्माण में 125 दिन लगते हैं। मध्यप्रदेश में बहुत से मकान सिर्फ 45 से 60 दिन में बन गए। मध्यप्रदेश में जिस गति से यह कार्य हुआ है, वह अपने आप में एक रिकार्ड है। मध्यप्रदेश में 1.75 लाख आवासों का निर्माण एक बड़ी उपलब्धि है। यह गति रही तो वर्ष 2022 तक देश के हर परिवार को घर देने के लक्ष्य को प्राप्त करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। मध्यप्रदेश का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।


