- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
उद्यानों की सफाई, सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दें: आयुक्त
उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक
इन्दौर. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा नेहरू पार्क स्मार्ट सिटी आफिस में उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक ली गई. बैठक में अपर आयुक्त रजनीश कसेरा, उपायुक्त प्रतापसिंह सोलंकी, कैलाश जोशी, समस्त उद्यान दरोगा, उपयंत्री व अन्य उपस्थित थे.
आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि शहर में स्थित उद्यानो का प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए, सफाई व्यवस्था के साथ-साथ उद्यान सौन्दर्यीकरण व उद्यानो में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होना आवश्यक है. इसके लिये आप सभी समस्त उद्यान दरोगा व स्टाफ के साथ अपने झोन/वार्ड में स्थित ऐसे उद्यानो को चिंहाकित करें जहां पर नागरिकों द्वारा प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक व शाम को टहलने के लिये उद्यानो में आना-जाना रहता है, इसके लिये आप सभी तैयारी करें.
उद्यानो में अनावश्यक झाडियां, घास की कटाई-छटाई का कार्य करने के साथ-साथ उद्यान सौंदर्यीकरण के कार्य पर भी विशेष रूप से ध्यान दें. डिवाइडरो में अनावश्यक झाडियां व घास को हटाये, साथ ही पलसीकर से कलेक्टर आफिस चौराहे तक डिवाईडरो में अनावश्यक झाडियों व घास होने पर तत्काल सफाई व्यवस्था के भी निर्देश दिये गये.
आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि निगम उद्यान विभाग में संसाधनो की कमी नही है और ना रही स्टाफ की कमी है इसलिये आप सभी अपने-अपने वार्ड/झोन व कालोनियोंं में स्थित उद्यानों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के पूर्व उद्यानो की सफाई का कार्य कराए.
इसके लिये प्रतिदिन दलेल भी लगाई जाए व निर्धारित लक्ष्यानुसार उद्यानो में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य, प्रकाश व्यवस्था, सौन्दर्यीकरण कार्य, पर विशेष ध्यान दें. इस संबंध में उपायुक्त श्री सोलंकी को निर्देश दिये कि रोस्टर तैयार कर उद्यानो की सफाई का कार्य कराना सुनिश्चित करावे।
डिवाइडरों, ग्रीन बेल्ट की भई सफाई करें
इसके साथ ही आयुक्त सुश्री पाल द्वारा डिवाईडरो, पाथ-वे, चौराहे के कॉर्नर व ग्रीन बेल्ट आदि क्षेत्रो में पर्याप्त सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अनावश्यक घास व झाडियों की छंटाई के लिये दलेल लगाकर प्रतिदिन कार्य कराने के भी अपर आयुक्त श्री कसेरा व उपायुक्त श्री सोलंकी को निर्देश दिये गये. साथ ही उद्यान विभाग की दलेल सेे प्रात:काल के साथ-साथ दोपहर में भी कार्य लेते हुए, उपस्थिति लेना सुनिश्चित करे.


