- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में कोरोना के विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स से 121 व्यक्ति हुए डिस्चार्ज
कोरोना को परास्त कर स्वस्थ हुये मरीज निकले विजेता की तरह
इंदौर. कोरोना के ख़िलाफ़ संघर्ष में आज शनिवार का दिन बड़ा दिन रहा है। आज विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स से कुल 121 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए हैं। अरविंदो हास्पिटल से डिस्चार्ज हुए 54 व्यक्तियों में से 52 इंदौर और दो धार ज़िले के हैं। एमआरटीबी अस्पताल से एक व्यक्ति डिस्चार्ज हुआ। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज होने का क्रम जारी है।
कोरोना का परास्त करने वाले मरीज अरविंदों अस्पताल से विजेता की तरह घर की ओर रवाना हुये। चेहरे पर नव जीवन पाने की खुशी और नया आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था। गर्मजोशी के साथ देश भक्ति से ओतप्रोत नारे लगाये। सहयोग देने वाले चिकित्सकों, नर्स, वॉर्डबाय, अन्य सहयोगी, अस्पताल प्रबंधक आदि का आभार व्यक्त किया। नि:शुल्क ईलाज मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार भी माना।
एम.आर.टी.बी. अस्पताल से डिस्चार्ज हुये अहिल्या पलटन निवासी अब्दुल वाहिद अस्पताल में मिली खिदमत से भावुक हो उठें। रूंधे गले से अब्दुल वाहिद ने कहा कि ईलाज के दौरान मुझे इतना सहयोग मिला की मैं उसे व्यक्त नहीं कर सकता हूँ। अस्पताल में मेरा परिवार के सदस्य की तरह ख्याल रखा गया। ईलाज के दौरान परिजनों की कमी महसूस नहीं हुई। सबके सहयोग से आज मैं स्वस्थ हो गया।
अरविंदों हॉस्पिटल में आज उत्साह पूर्ण वातावरण था। कोरोना को परास्त कर सभी मरीज विजेता के भाव से घर की ओर रवाना हो रहे थे। इससे पहले सबने एकत्रित होकर गर्मजोशी से देश भक्ति से ओतप्रोत नारे लगाये। स्वस्थ हुये मरीजों के चेहरे पर नव जीवन पाने की खुशी और नया आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुये मोहम्मद एहराज खान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का मैं बहुत आभारी हूँ। हम सबका नि:शुल्क ईलाज किया गया। मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये मल्हारगंज निवासी मुज्जफर हुसैन ने भी कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से जरूरमंद परिवारों को बहुत लाभ हो रहा है।
इसी तरह के कुछ विचार चंदन नगर निवासी डॉ. तैयब खत्री तथा परयूल जैन ने भी प्रकट किये। इन्होंने कहा कि अस्पताल में बहुत अच्छी सुविधाएं मिली। इलाज भी अच्छा हुआ। इसी तरह एमवाय अस्पताल में स्टॉफ नर्स पर पदस्थ अनिता बरफा भी आज कोरोना से स्वस्थ्य होकर घर पहुंची। उसका कहना था की सभी ने सराहनीय सहयोग दिया है। डॉक्टरों, नर्सों, वॉर्डबाय सभी ने बहुत मेहनत की। अन्य मरीजों के साथ भी वे पूर्ण सेवा भाव से कार्य कर रहे है।
अरविंदों हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुये मरीजों में फिरोज जमा, गंगाबेन पटेल, गिरधारीलाल, जहुर बी, लतिफ शेख, मधुबाला नाईक, मधुलिका, ममता, मनीषा सयमनानी, मंजूर एहमद, मिराज बी, मोहम्मद अब्दुल वाहिद, मोहम्मद बशर, मुज्जफर हुसैन, नफरीन सुल्ताना, नारायण प्रजापति, ओमप्रकाश, परयूल जैन, राहुल सयमनानी, रईसा बी, रिंकु सिंह राजपूत, सरफराज, सत्यनारायण अग्रवाल, सैयद आबिद अली, शारदा बाई, सुफिया, सुशीला देवी, उमा अग्रवाल, जुनैदा बी आदि शामिल है।
चोईथराम, राबर्ट नर्सिंग होम, वॉटर लिली तथा प्रेसिडेंट पार्क से भी डिस्चार्ज हुये 66 मरीज
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी तरह आज चोईथराम, राबर्ट नर्सिंग होम, वॉटर लिली तथा प्रेसिडेंट पार्क से भी कुल 66 मरीज डिस्चार्ज हुये। इनमें से चोईथराम अस्पताल से 9 मरीज, वॉटर लिली से 27 मरीज, प्रेसिडेंट पार्क से 19 मरीज तथा राबर्ट नर्सिंग होम से 11 मरीज डिस्चार्ज किये गये।


